एयर मार्शल वीआर चौधरी ने ​शनिवार को भारतीय वायु सेना के ​​पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर ​​कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाल लिया।​ उन्होंने ​​एयर मार्शल बी सुरेश से चार्ज लिया है। इससे पहले ​शुक्रवार को एयर मार्शल बी सुरेश इस पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।
एयर मार्शल ​चौधरी को ​जनवरी​,​ 2004 में​ ​​वायु सेना पदक और जनवरी​,​ 2015 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।​​​ ​​एयर मार्शल वीआर चौधरी को लड़ाकू पायलट के रूप में 29 ​दिसम्बर,​ 1982 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया। लगभग 38 वर्षों के एक विशिष्ट कैरियर में​ उन्होंने कई किस्म के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उके पास 3800 से अधिक घंटे की उड़ान का अनुभव है, जिसमें मिग​-​21, मिग-23 एमएफ, मिग​-​29 और ​सुखोई​-30 एमकेआई लड़ाकू विमान शामिल हैं।​​
 
वायुसेना में अपने शानदार करियर के दौरान​ वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वह फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर थे और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली है। एयर वाइस मार्शल के रूप में उन्होंने एयर मुख्यालय ​’​वायु भवन​’​ में सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑपरेशन (वायु रक्षा), सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ (कार्मिक अधिकारी) ​पद पर रहे​। उन्होंने वायु सेना के उप प्रमुख ​का भी पद सम्भाला​अभी तक वह पूर्वी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी थे। ​वह ​द एयर मार्शल डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन ​के छात्र ​रहे हैं​​​
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version