नई दिल्ली: भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरांगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद वैश्विक संबंधों का रूप बदल गया था। कोरोना काल के बाद भी ऐसा हुआ।

कोरोना काल के भारत के प्रयासों को दुनिया ने सराहा। दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही। भारत आतंकवाद, विस्तारवाद दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा। हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा। सेना के हाथ मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर भारत ने दुश्मनों को चेता दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं।

लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया, भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भविष्य़दृष्टा नहीं हूं, मैं कर्म के फल पर विश्वास रखता हूं। मेरा विश्वास देश के युवाओं पर है। मेरा विश्वास देश की बहनों-बेटियों, देश के किसानों, देश के प्रोफेशनल्स पर है। ये कैन डू जेनरेशन है, ये हर लक्ष्य हासिल कर सकती है।

प्रधानमंत्री ने आग कहा कि 21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है।

21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है।

यही समय है, सही समय है,भारत का अनमोल समय है। असंख्य भुजाओं की शक्ति है,हर तरफ़ देश की भक्ति है, तुम उठो तिरंगा लहरा दो,भारत के भाग्य को फहरा दो। यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है। कुछ ऐसा नहीं जो कर ना सको, कुछ ऐसा नहीं जो पा ना सको, तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ, सामर्थ्य को अपने पहचानो, कर्तव्य को अपने सब जानो, भारत का ये अनमोल समय है, यही समय है, सही समय है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version