Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस ने कथित पेगासस खुफियागिरी का कोई सुबूत नहीं दिया : भाजपा
    Top Story

    कांग्रेस ने कथित पेगासस खुफियागिरी का कोई सुबूत नहीं दिया : भाजपा

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित पेगासस खुफियागिरी मामले में बिना किसी प्रमाण के विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि इस कथित मसले पर हंगामे के चलते मानसून सत्र में देश का 130 करोड़ रुपये बर्बाद हुआ है। पार्टी का कहना है कि फोन टैपिंग के नाम पर जानबूझ कर सदन में बाधा डालने और बेबुनियाद एजेंडा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

    भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने 1947 के बाद से करीब 50 साल राज किया। लेकिन आज उसका व्यवहार कितना उचित है, ये देश के लिए जानना जरूरी है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का एक सीधा मंत्र है कि परिवार का हित जब तक संसद साधेगी, तब तक संसद चलने दी जाएगी। जहां परिवार का हित नहीं होगा, वहां संसद नहीं चलने दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 1999 में सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति भवन के सामने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को गिराने के लिए उनके पास 272 का बहुमत है। हालांकि उसे वो साबित नहीं कर सकीं। इसे पूरे देश ने देखा। वर्ष 2001 में जॉर्ज फर्नांडिस को ये बोलने तक नहीं देते थे। प्रसाद ने कहा कि आज हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन कांग्रेस की कोई गंभीरता नहीं है। पेगासस पर मंत्री का वक्तव्य हुआ तो इन लोगों ने मंत्री के सामने सम्बंधित कागज फाड़ दिया। आज तक इन्होंने फोन टेप का कोई सुबूत नहीं दिया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि मोदी विरोधी लोगों ने इस मामले को आगे बढ़ाने का काम किया है। दूसरी ओर, कोरोना पर कांग्रेस पार्टी की गंभीरता बस इतनी ही है कि प्रधानमंत्री ने जब बैठक बुलाई, उसमें भी कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं हुई।

    रविशंकर प्रसाद ने पांच अगस्त को शुभ दिन बताते हुए कहा कि दो वर्ष पहले आज ही के दिन अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। पिछले साल इसी दिन प्रभु राम के भव्य जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ और आज फिर हॉकी टीम की जीत से देश में खुशी और उल्लास है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोपोर: मुख्य चौक पर आतंकियों का पुलिस दल पर हमला, तलाशी अभियान जारी
    Next Article छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने विस्फोट कर बोलेरो उड़ाया, एक की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 91.7 प्रतिशत बच्चे सफल

      May 27, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान

      May 27, 2025

      पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version