Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना के बढ़ते मामले: महाराष्ट्र और केरल हुए ‘फेल’, केंद्र इस तरह से करेगा संक्रमण पर काबू
    Breaking News

    कोरोना के बढ़ते मामले: महाराष्ट्र और केरल हुए ‘फेल’, केंद्र इस तरह से करेगा संक्रमण पर काबू

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के मामलों को कंट्रोल करने के मामले में महाराष्ट्र और केरल की राज्य सरकारें फेल हो गई हैं। यही वजह है कि इन दोनों राज्यों में न सिर्फ मामले बढ़े बल्कि मौतें भी बढ़ती गईं। दोनों राज्यों में हालात का जायजा लेने के लिए केंद्र ने अपने विशेषज्ञों की टीम भेजी। वहां से वापस आने के बाद टीम ने सिफारिश की कि केंद्र सरकार को इन दोनों राज्यों में हस्तक्षेप करना होगा। सोमवार से इन सिफारिशों को मानते हुए केंद्र ने हस्तक्षेप कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना कर हालात को कंट्रोल करने समेत कई हिदायतें इन दोनों राज्यों में को दी हैं।

    देश में इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और केरल हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ और राज्य भी हैं लेकिन वहां पर हालात इन दोनों राज्यों की तुलना में फिलहाल बेहतर हैं। हालात का जायजा लेने के लिए और स्थिति को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने अपने विशेषज्ञों की टीम को दोनों राज्यों में भेजा था। सूत्रों का कहना है कि टीम ने कोरोना को कंट्रोल करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में कई स्तर पर सुधार की गुंजाइश पाई। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को अब दोनों राज्यों में हस्तक्षेप कर रोजाना निगरानी करनी चाहिए। इन सिफारिशों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र और केरल राज्य में कोरोना को कंट्रोल करने के लिए नए दिशा निर्देश सोमवार को जारी कर दिए।

    नई व्यवस्था के मुताबिक महाराष्ट्र और केरल में एक बार फिर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला देश में कोरोना वायरस के प्रसार की रफ्तार को कम करने के लिए प्रभावी रहा है। महाराष्ट्र और केरल में माइक्रो कंटेनमेंट जोन के साथ-साथ कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग को बढ़ाने के लिए न सिर्फ जोर दिया है बल्कि रोजाना उसकी रिपोर्ट भी करने को कहा है।

    महाराष्ट्र, केरल में लगातार बिगड़ते हालात के चलते देश में अभी भी कोरोना के मामलों की संख्या 40 से 50 हजार मरीजों के बीच बनी हुई है। कोरोना के मामलों को कंट्रोल करने और दिशानिर्देश देने वाली कमेटियों के विशेषज्ञों के मुताबिक दोनों राज्यों में बहुत ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस टीम के सदस्य डॉ एनके अरोड़ा कहते हैं कि सबसे ज्यादा जरूरत महाराष्ट्र में है। डॉक्टर अरोड़ा के मुताबिक जब पूरे देश में कोरोना के मामले अप्रैल और मई के महीने में चरम पर थे, तो महाराष्ट्र में भी कमोबेश हालात कुछ वैसे ही थे। लेकिन देश के दूसरे ज्यादा आबादी वाले प्रदेशों में अब कोरोना संक्रमण न के बराबर है लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी हालात बेहतर नहीं हुए हैं। इसलिए इस राज्य की बहुत ज्यादा निगरानी मॉनिटर करने की आवश्यकता है। डॉक्टर अरोड़ा कहते हैं इसी वजह से अब महाराष्ट्र और केरल में केंद्र सरकार की रेगुलर मॉनिटरिंग होगी, जिससे न सिर्फ केस कम होंगे बल्कि हालात भी बेहतर हो सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओलंपिक में महिला हॉकी टीम की परफॉर्मेंस देखकर फैंस को आई ‘चक दे इंडिया’ के कबीर खान की याद
    Next Article व्यर्थ साबित हुआ 16 करोड़ का इंजेक्शन
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version