झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में 20 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। इस दौरान 21 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। गुरुवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ आठ नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन और रामगढ़ से एक मरीज मिला है।

राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 347763 हो गयी है। अबतक कुल 12956220 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 140 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342491मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से अबतक 5132 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज मिले है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 66 है। नौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85559 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83904 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version