झारखंड में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के 19 जिलों में कोई नया मरीज भी नहीं मिला है। इस दौरान 19 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ 13 नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 नए मरीजों में अकले रांची से सात लोग शामिल हैं। देवघर और धनबाद से दो-दो, जबकि लातेहार और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 855 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में पांच हजार, 132 मरीजों की मौत भी हो गई। इस समय झारखंड में कोरोना के 138 सक्रिय केस हैं। अकेले राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 है। अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version