Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»टोक्यो पैरालिंपिक में भाविना पटेल ने भारत को दिलाया पहला पदक, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
    Breaking News

    टोक्यो पैरालिंपिक में भाविना पटेल ने भारत को दिलाया पहला पदक, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाविना पटेल ने रविवार को टोक्यो पैरालिंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया। खेल दिवस के मौके पर भारत की बेटी की इस कामयाबी पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

    भाविना पटेल को टोक्यो पैरालिंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं। भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली वह पहली खिलाड़ी बन गई हैं। भाविना के पिता गुजरात के मैहसाणा में परचून की दुकान चलाते हैं।

    राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, भाविना पटेल ने पैरालिंपिक में रजत पदक जीत कर भारतीय दल और खेलप्रेमियों को प्रेरित किया है। आपके असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल ने भारत को गौरवान्वित किया है। इस असाधारण उपलब्धि पर आपको मेरी बधाई।

    उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो पैरालंपिक्स में महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को हार्दिक बधाई। आपकी सफलता भारतीय दल और देश की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी। भावी सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, असाधारण भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया। वह एक ऐतिहासिक रजत पदक घर ला रही हैं। उसके लिए उन्हें बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूचना आयोग में लंबित मामलों को लेकर हाई कोर्ट गंभीर
    Next Article झारखंड में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version