Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»तत्काल गिरफ्तारी के आदेश के बीच बढ़ाई गई राणे के आवास की सुरक्षा, जारी है शिवसेना कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    ताजा खबरें

    तत्काल गिरफ्तारी के आदेश के बीच बढ़ाई गई राणे के आवास की सुरक्षा, जारी है शिवसेना कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 24, 2021Updated:August 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश के बीच, मंगलवार को मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश के बाद नासिक पुलिस नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सुबह से ही मंत्री के समर्थन में उनके सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हो गए। वहीं, महिलाओं सहित शिवसेना के कार्यकर्ता राणे के खिलाफ तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए, जुहू स्थित युवा सेना (पार्टी की युवा शाखा) के एक कार्यालय के बाहर जमा हो गए।

    अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी पुलिस बल राणे के आवास के बाहर तैनात किया गया है। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। इसी संदर्भ में मंत्री ने कथित विवादित बयान दिया। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा,”यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।”

    नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए और पुलिस के एक दल को कोंकण शहर के चिपलुन रवाना कर दिया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में राणे अभी वहीं मौजूद हैं। राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के उत्तरी शहर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह आदेश जारी किया गया। औरंगाबाद में शिवसेना के प्रवक्ता अंबादास दानवे ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर क्रांति चौक थाने में राणे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन का दावा, काबुल से ‘चोरी’ हो गया यात्री विमान, ईरान की ओर ले गए
    Next Article पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, 15 पैसे प्रति लीटर घटे दाम
    sonu kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने माना- भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया

      June 3, 2025

      योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार

      June 3, 2025

      राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं
      • भोपाल पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर लगाए नारे
      • पाकिस्तान ने माना- भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया
      • मायावती ने दलित नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर बिहार सरकार को घेरा
      • योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version