रांची, 15 अगस्त। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद जज हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
28 जुलाई को हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत
धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद को बीती 28 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे धनबाद में सैर पर जाते टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। सैर पर निकले उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज देखकर इस बात का अंदेशा होता है कि उनको जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा नेता ही हत्या के मामले में सुनवाई कर रहे थे आनंद
भाजपा नेता रंजय सिंह के परिवार ने उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक संलिप्तता का आरोप लगाया है। उत्तम आनंद उनकी कथित हत्या के मामले की सुनवाई कर रहे थे। उत्तम आनंद हीरापुर जज कॉलोनी में रहते थे, जब वह सुबह सैर पर निकले तो एक अज्ञात वाहन ने 500 मीटर की दूरी से उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।
राजनितिक लोगों ने की उत्तम आनंद की हत्या
रंजय सिंह के पिता ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने मेरे बेटे और धनबाद के जज की हत्या की है, जो मेरे बेटे की कथित हत्या के मामले की सुनवाई कर रहे थे। सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। हमारी सारी उम्मीद जज उत्तम आनंद से थी। वह बहुत ईमानदार थे, इसलिए उनकी हत्या की गई।