Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»पवनदीप राजन ने जीता ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब
    टीवी जगत

    पवनदीप राजन ने जीता ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिंगिंग रियलीटी शो इंडियन आइडल के सीजन-12 में जीत का खिताब उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम कर लिया, जबकि क्रमश दूसरे और तीसर स्थान पर अरुणिमा कांजीलाल एवं सायली कांबले रहीं। इसी तरह चौथे स्थान पर मोहम्मद दानिश, 5वें पर निहाल टोरो और शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं। उधर, पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं।

    रविवार देररात तक चले इस फाइल मुकाबले का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पवनदीप को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बधाई संदेश देते हुए कहा कि ‘पवनदीप राजन जी को #IndianIdol जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने सुरों से पूरे देश में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है और उत्तराखंड प्रदेश के नाम एक ओर बड़ी उपलब्धि हासिल करवाई है। आपके सफल आजीविका की कामनाएं करता हूं।

    इस सीजन के आखिर दिन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जहां सभी सितारों के परिवार के सदस्य इन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। वहीं, इनके अलावा अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में मौजूद रहे।

    दरअसल, ‘इंडियन आइडल’ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी एपिसोड को पूरे 12 घंटों के लिए टेलीकास्ट किया गया है। संगीत के इस महासंग्राम में 6 महारथियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल टोरो, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया ने लंबा सफर तय किया है।

    उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पवनदीप ने कार्यक्रम प्रारंभ से ही अपनी जादुई गायकी से पूरे देश के लोगों का दिल जीत लिया था। पवनदीप को ‘इंडियन आइडल 12’ की खिताब के अलावा एक कार और 25 लाख रुपये भी इनाम में मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपति सैफ के जन्मदिन पर करीना ने दिखाई दूसरे बेटे की तस्वीर
    Next Article नक्सलियों का मंसूबा नाकाम, केंराजरा जंगल से 25 किलो का केन बम बरामद
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      • रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version