Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नक्सलियों का मंसूबा नाकाम, केंराजरा जंगल से 25 किलो का केन बम बरामद
    Breaking News

    नक्सलियों का मंसूबा नाकाम, केंराजरा जंगल से 25 किलो का केन बम बरामद

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत खरना जंगल से सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से सर्च ऑपरेशन में 25 किलो का केन बम बरामद किया है।

    उल्लेखनीय है कि गोमिया के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रखा था। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

    पुलिस की विशेष शाखा को ऐसी सूचना थी कि नक्सली स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खलल डाल सकते हैं। लिहाजा विशेष शाखा के एडीजी मुरारी लाल मीणा ने सभी जिला के एसपी को अलर्ट कर दिया था। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तुलबुल, चतरोचट्टी, सीधाबारा स्कूल, चुट्टे, जागेश्वर विहार, दनिया रेलवे स्टेशन, ललपनिया, मुरपा, पचमो, लावालौंग, मड़वाटांड स्कूल समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर एहतियात बरतने का आदेश दिया था। लिहाजा सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क थे। इसी क्रम में सुरक्षा बल ने खरना जंगल से आईडी बम बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

    सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस ने सूचना के अनुसार संवेदनशील स्थानों सहित अन्य जगहों पर 14 अगस्त को सर्च ऑपरेशन शुरू किया । इस दौरान रविवार को पुलिस को चुट्टे पंचायत के खरना जंगल में उक्त बम एक बोरी में रखा मिला। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस बम को छिपा रखा था । लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से बम को बरामद कर लिया गया और उसे डिफ्यूज कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपवनदीप राजन ने जीता ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब
    Next Article विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही सरकार : हेमंत सोरेन
    sonu kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version