Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»पश्चिम रेलवे ने 102.32 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री की
    ताजा खबरें

    पश्चिम रेलवे ने 102.32 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री की

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम रेलवे अपने सभी कार्यालयों और इकाइयों को मिशन जीरो स्क्रैप के तहत स्क्रैप मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। पश्चिम रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में स्क्रैप बिक्री के जरिये 100 करोड़ रुपये की बिक्री का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

    उल्लेखनीय है कि, कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण और कठिन समय के बावजूद पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2020-21 में न केवल स्क्रैप बिक्री के 410 करोड़ रुपये के मुश्किल लक्ष्य को प्राप्त किया , बल्कि लक्ष्य से कहीं अधिक 20 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़त को भी सुनिश्चित किया था। पश्चिम रेलवे ने 2020-21 में 491.04 करोड़ रुपये का स्क्रैप बेचा । यह भारतीय रेलवे की सभी क्षेत्रीय रेलों और उत्पादन इकाइयों में सबसे अधिक है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में, पश्चिम रेलवे को लगातार प्रति वर्ष लगभग 500 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री में सफलता मिली है। इसके फलस्वरूप अवरुद्ध धन के मुद्रीकरण और तदनुरूप राजस्व सृजन में उल्लेखनीय योगदान सुनिश्चित हुआ है। इसी क्रम में मिशन जीरो स्क्रैप के अपने कार्य को जारी रखते हुए, पश्चिम रेलवे चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 जुलाई, 2021 तक 102.32 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री कर 100 करोड़ रुपये का शानदार राजस्व हासिल करने वाली सभी क्षेत्रीय रेलों में पहली रेलवे बन गई है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल के नेतृत्व और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. के. श्रीवास्तव की सतत निगरानी में पश्चिम रेलवे को पूरी तरह से स्कैप मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुपालन में चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पश्चिम रेलवे के सभी कार्यस्थलों पर 100 प्रतिशत स्क्रैप मुक्त स्थिति हासिल करने का निर्णय लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंडमान-निकोबार के द्वीप तटों तक युद्ध नायकों के बलिदान का संदेश पहुंचाएगी ”स्वर्णिम विजय मशाल”
    Next Article कोरोना वायरसः 24 घंटों में 41831 नए केस, 541 मौत, 39258 मरीज ठीक, रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत
    sonu kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version