भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सन्देश साझा करते हुए लिखा ”दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करने का दिन है।”
उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की आज दूसरी पुण्यतिथि है। छह अगस्त 2019 को सुषमा स्वराज का निधन हुआ था। कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य लोगों ने भी सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।