Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान को पहली ही फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर अवार्ड
    बॉलीवुड

    बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान को पहली ही फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर अवार्ड

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड में से एक चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।12 अगस्त, 1995 को महाराष्ट्र में जन्मी सारा अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी है। जब सारा छोटी थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ रहती है। साल 2016 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा वापस भारत लौट आई और अपने माता-पिता की तरह ही उन्होंने भी अभिनय को ही अपना करियर चुना।लेकिन बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए सारा ने कभी भी अपने माता-पिता के नाम का सहारा नहीं लिया। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सारा काफी मोटी थी और उनका वजह भी 96 किलो था, लेकिन इस बॉलीवुड में डेब्यू करने और इस लाइन में अपना करियर बनाने के लिए सारा ने कड़ी मेहनत करके अपने वजन को कम किया और बन गई परफेक्ट स्लिम ड्रीम गर्ल। आज उन्हें देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा सकता है कि सारा का वजन इतना ज्यादा रहा होगा। सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा के अपोजिट दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। फिल्म में सारा के अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, वहीं इस फिल्म में सारा को उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अपनी पहली ही फिल्म से सारा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद वह इसी साल एक और फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आई। इस फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के अपोजिट थी। इनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन सारा की तीसरी फिल्म ‘लव आज कल’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस फिल्म में सारा अपने बोल्ड लुक के कारण काफी सुर्खियों में रही। वहीं इसी साल उनकी एक और फिल्म आई ‘कुली नंबर वन,जो ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी वरुण धवन के साथ काफी पसंद की गई, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। सारा अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली सारा ने बॉलीवुड में कम फिल्में करने के बावजूद अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज से लाखों दिलों को जीता है। सारा अली खान जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार एवं साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आयेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘आदिपुरुष’, अगले साल आज ही के दिन रिलीज होगी फिल्म
    Next Article सामाजिक न्याय मार्च के चौथे दिन 1040 गांवों में पहुंची आजसू पार्टी
    sonu kumar

      Related Posts

      ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक

      August 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

      August 11, 2025

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version