Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»यस बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाले गौतम थापर को 10 दिन की ईडी हिरासत
    ताजा खबरें

    यस बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाले गौतम थापर को 10 दिन की ईडी हिरासत

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने यस बैंक को 466 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार अवंता ग्रुप के संस्थापक गौतम थापर को 15 अगस्त तक की ईडी हिरासत में भेज दिया है। थापर की ईडी हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया ।

    सुनवाई के दौरान गौतम थापर के वकील ने ईडी की रिमांड की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ईडी हिरासत की मांग क्यों कर रही है, ये नहीं बताया है। इस पर कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज करते हुए गौतम थापर को 15 अगस्त तक की ईडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

    पिछले 4 अगस्त को कोर्ट ने थापर को आज तक की ईडी हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। ईडी ने कहा था आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है ताकि इस मामले में हुए ट्रांजेक्शन का पता लगाया जा सके। उसके बाद कोर्ट ने थापर को ईडी हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

    थापर की ओर से पेश वकील विजय अग्रवाल ने कहा था कि धन सीजी पावर, आदित्य बिड़ला ग्रुप और एडेलवाइज बैंक के शेयरों को बंधक रखकर एकत्र किए गए थे। उन्होंने कहा था कि थापर ने गलत तरीके से कोई धन अर्जित नहीं किया। थापर से यस बैंक ने ही करार किया था। यहां तक कि ईडी ने इस संबंध में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।

    सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि थापर ये नहीं बता सके हैं कि उन्होंने लोन क्यों लिया। ईडी ने कहा कि 2017 से लेकर 2019 तक थापर, अवंता रियल्टी और ओयेस्टर बिल्डवेल ने यस बैंक के साथ 466.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। यस बैंक ने अपनी शिकायत में कहा है कि ओयेस्टर बिल्डवेल की एक सहयोगी कंपनी ने एक पावर प्लांट का ठेका लेने के लिए दिसंबर 2017 में दस सालों के लिए 515 करोड़ रुपये का लोन लिया था लेकिन कंपनी लोन की ईएमआई नहीं दे रही, जिसके बाद उसे 30 अक्टूबर, 2019 को एनपीए करार दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि 2020 में सीबीआई ने यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों को 307 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अवंता रियल्टी में रिश्वत के रूप में एक बंगला खरीदने के मामले में केस दर्ज किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने 5 साल में खोले 119 नए केंद्रीय विद्यालय : धर्मेंद्र प्रधान
    Next Article Tokyo Olympic: पीएम मोदी ने रवि दाहिया का किया तारीफ, कहा- वह अद्भुत पहलवान हैं
    sonu kumar

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version