बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, रैपर, म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह (honey singh) एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी (honey singh wife) ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत याचिका दायर कराई है। इसके साथ ही शालिनी ने हनी सिंह को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे भी किए हैं।

हनी सिंह की पत्नी ने किए कई चौंका देने वाले खुलासे
शालिनी ने बताया कि हनी सिंह उनके साथ मारपीट करते थे और भावनात्मक रूप से टॉर्चर भी करते थे। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि हनीमून के वक्त से ही हमारा रिश्ता खराब होने लगा था। उस दौरान भी उन्होंने कई बार मेरे उपर हाथ उठाया।

शालिनी ने ये भी दावा किया है कि कई सारी महिलाओं के साथ भी हनी सिंह के शारीरिक संबंध हैं। शालिनी का कहना है कि किसी भी कॉन्सर्ट या सिंगगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं। इसके अलावा शानिली ने ये भी खुलासा किया है कि हनी सिंह ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का भी शोषण किया है।बता दें कि दोनों ने साल 2011 में चोरी छुपके शादी रचाई थी। वहीं शादी के तीन साल बाद हनी सिंह ने शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version