Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित किया अपना स्टेडियम
    Breaking News

    आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित किया अपना स्टेडियम

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘नीरज चोपड़ा स्टेडियम’ का पुणे में अनावरण किया
    • – ओलंपिक में शामिल होने वाले तीनों सेनाओं के खिलाड़ियों को सम्मानित किया
    • – राजनाथ सिंह ने दक्षिणी कमान मुख्यालय में उभरते खिलाड़ियों से बातचीत की

    नई दिल्ली। पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने अपना खेल स्टेडियम ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के अपने पहले दौरे में शुक्रवार को ‘नीरज चोपड़ा स्टेडियम’ की नाम पट्टिका का अनावरण किया। रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा समेत ओलंपिक में शामिल होने वाले तीनों सेनाओं के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के उभरते खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि सूबेदार नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, क्योंकि उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। अब आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) ने स्टेडियम के नाम को बदलकर उनके नाम पर कर दिया है। उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के सभी कर्मियों का सम्मान कर खुशी हुई। मैं उन्हें आगे के सफल करियर के लिए शुभकामना देता हूं। रक्षा मंत्री ने देश के खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही असाधारण प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की सराहना की। उन्होंने संस्थान को वित्तीय और प्रशासनिक सहायता प्रदान करने में पूर्ण समर्थन की पेशकश की।

    राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत भविष्य में खेल जगत का शीर्ष राष्ट्र बनकर ओलंपिक की मेजबानी करेगा। भारतीय सेना का ‘मिशन ओलंपिक’ कार्यक्रम 2001 में ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। भारतीय सेना का ध्यान 11 खेल स्पर्धाओं में होनहार खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें प्रशिक्षित करने पर केन्द्रित है। भारतीय सेना का मिशन ओलंपिक आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के जरिए सेना की इस पहल की अगुवाई कर रहा है। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट विश्व स्तर के खिलाड़ियों को लगातार जारी और व्यवस्थित प्रतिभा खोज, अत्याधुनिक प्रशिक्षण और मददगार इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रशिक्षित करने की सोच रखता है। उभरते खिलाड़ियों के लिए आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट एक अनूठी सुविधा है। रक्षा मंत्री की यात्रा ने उन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, जो देश के लिए उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।

    रक्षा मंत्री ने पुणे स्थित दक्षिणी कमान मुख्यालय का भी दौरा किया। रक्षा मंत्री को दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान के विभिन्न परिचालन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र की संप्रभुता सुनिश्चित करने की दिशा में अपने पेशेवर दृष्टिकोण और परिचालन तत्परता के लिए दक्षिणी कमान की सराहना की। उन्होंने प्रायद्वीपीय भारत में विभिन्न मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों, विशेष रूप से हाल ही में किये गये बाढ़ राहत कार्यों और महामारी में नागरिक प्रशासन को प्रदान की गई सहायता में किये गये उत्कृष्ट योगदान के लिए कमान को बधाई दी। उन्होंने सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को आगे बढ़ाने के लिए अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के साथ जुड़ने के लिए दक्षिणी कमान के प्रयासों की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत
    Next Article उप्र ने कायम की मिसाल, वैक्सीनेशन सात करोड़ के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version