Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमेशा दिलों में रहेंगे डॉ रामदयाल मुंडा : सुदेश महतो
    Breaking News

    हमेशा दिलों में रहेंगे डॉ रामदयाल मुंडा : सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साधारण गांव से निकलकर देश-दुनिया में उन्होंने झारखंड का मान बढ़ाया

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि धरतीपुत्र डॉ रामदयाल मुंडा ने जीवन के कैनवास पर अदभुत, अद्वितीय और अविस्मरणीय रंग भरे। रांची के एक साधारण गांव से निकलकर देश-दुनिया में उन्होंने झारखंड का मान बढ़ाया। उन्हें याद करने के लिए किसी खास तारीख की जरूरत नहीं। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। नई पीढ़ी डॉ मुंडा को पढ़े और जानें। इससे समृद्ध झारखंड गढ़ने की राह सशक्त होगी। डॉ मुंडा की जयंती पर रांची में डॉ रामदयाल मुंडा पार्क स्थित मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान उन्होंने ये बातें कही। आजसू सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अधिकार और उत्थान के मुखर प्रवक्ता, महान शिक्षाविद, चिंतक डॉ मुंडा ने झारखंडी, संस्कृति, अस्मिता, पंरपरा, भाषा और विषय को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण दर्शन देते लोगों को राह दिखलाई और उनमें स्वाभिमान जगाया।

    हर किसी की बात धैर्य से सुनते
    सुदेश ने कहा कि डॉ मुंडा धैर्य, सहनशीलता और विचारों के प्रतिमूर्ति थे। वे हर किसी की बात धैर्य से सुनते। उसे गुनते। फिर अपनी कहते। कई मौके पर लेखक, कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार को एक मंच पर करते और अपनी आवाज देकर ऊर्जा भरते। झारखंड आंदोलन के दौरान उनके बौद्धिक विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। उनके जीवन दर्शन से हमें हर पल सीखते रहने की जरूरत है। श्री महतो ने कहा कि तमाम विद्वता, पहचान हासिल करने और विदेशों के दौरे के बाद भी वे ताउम्र कला, संस्कृति और प्रकृति में रचते-बसते रहे। भाषा और साहित्य को समृद्ध बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनके लिए राजनीति के मायने भी अलग थे। सच्चे अर्थों में डॉ रामदयाल मुंडा धैर्य, सहनशीलता, रचनाधर्मिता के वे प्रतिमूर्ति थे। वे जैसे अंदर थे वैसे बाहर थे। वहीं, पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि यह गौरव और गुमान का दिन है कि महान झारखंडी शख्सियत को याद करने हम सभी आंदोलनकारी जुटे हैं। इस अवसर पर डॉ संजय बसु मल्लिक, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, छात्र संघ के प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रदेश सचिव ओम वर्मा, अजीत कुमार, ज्योत्सना केरकेट्टा, रांची विवि वरीय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, एकरामुल अंसारी, दीपक दुबे, अभिषेक झा, सोनू ओझा, कृष्णा सिंह, जगत मुरारी, कुमार गौरव, नीरज झा, बबलू, प्रेम, धीरज, अंकित, विकास, मुकेश, विकास उरांव और अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनिया गांधी ने पत्र लिखकर रामेश्वर उरांव का जताया आभार
    Next Article अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहरः एनआईडीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version