Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड कैबिनेट : अब राज्य कर्मियों को केंद्र की तर्ज पर मिलेगा एचआरए
    Breaking News

    झारखंड कैबिनेट : अब राज्य कर्मियों को केंद्र की तर्ज पर मिलेगा एचआरए

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2021Updated:August 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में भी सरकारी कर्मियों को हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) केंद्र के कर्मियों की तर्ज पर ही मिलेगा। इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट की प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में हुई बैठक में स्वीकृति मिल गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। चूंकि कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) 25 फीसदी का मार्क पार कर गया है, इसलिए हाउस रेंट अलाउंस बढ़ गया है। निर्णय के मुताबिक अगर महंगाई भत्ता 25 फीसदी को पार कर जाए तो हाउस रेंट अलाउंस की दर को बढ़ाकर 27 फीसदी, 18 फीसदी और 09 फीसदी तय कर दिया जाएगा। एचआरए शहरों के मुताबिक बांटा जाता है। शहरों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, जिसे एक्स, वाई, जेड नाम दिया गया है। शहर के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 09 फीसदी एचआरए बढ़ा दिया गया है।

    झारखंड सरकार की ओर से बढ़ाया गया एचआरए 01 जुलाई, 2021 की तिथि से प्रभावी होगा। कैबिनेट ने छठा वेतनमान पाने वाले अपुनरीक्षित कर्मियों का महंगाई भत्ता 164 से बढ़ाकर 189 प्रतिशत कर दिया है। इसका लाभ पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनधारियों को भी समान रूप से मिलेगा। यह निर्णय भी 01 जुलाई, 2021 से प्रभावी होगा।

    इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    * पंचम वेतनमान पाने वाले कर्मियों का महंगाई भत्ता 312 प्रतिशत से बढ़ाकर 356 प्रतिशत कर दिया गया है।

    * झारखंड नगरपालिका संशोधन विधेयक 2021 को मंजूरी दी गयी है। साथ ही15वें वित्त आयोग की सिफारिश के    अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार किया गया है। अब सर्किल रेट पर प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की जायेगी। पहले प्रॉपर्टी    टैक्स वार्षिक किराया मूल्य के अनुसार तय किया जाता था।

    * राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की पॉलिसी को मंजूरी दी गयी।

    * रांची के बिजूपाड़ा के बरहे मौजा में फार्मास्यूटिकल फॉर्म की आधारभूत संरचना तैयार करने के लिए 34.94 करोड़    की योजना में राज्यांश के 13.47 करोड़ के खर्च को मंजूरी दी गयी।

    * झारखंड खिलाड़ी सीधी भर्ती योजना में नियमों को शिथिल कर भाग्यवाती चानू को समूह ख में नियुक्ति के         प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

    * सिद्धो-कान्हू वनोपज सहकारी लिमिटेड का गठन राज्य और जिला स्तर पर किया जायेगा।

    * राज्य में ओपेन यूनिवर्सिटी की स्थापना के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। यह यूनिवर्सिटी रांची में   खुलेगी।

    * सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापकों और सह प्राध्यापकों की संविदा आधारित नियुक्ति की नियमावली मंजूर   कर ली गई है।

    * राज्य की जेलों में पदस्थापित प्रोबेशन पदाधिकारी के वेतनमान में संशोधन को मंजूरी दी गयी। संशोधित     वेतनमान 01 जनवरी, 2006 की तिथि से लागू होगा।

    * आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अब छह दिन अंडा दिया जायेगा।

    * दुमका में गोड्डा-रामगढ़-भुइयांजोरी (30 किमी) के लिए 39 करोड़, अनगड़ा-हुंडरू पथ (21 किमी) के लिए 29     करोड़, नौनिहाट से बासुकीनाथ रोड (28 किमी) के लिए 27.46 करोड़ और डालटनगंज -लेस्लीगंज-पांकी रोड के   लिए 31 करोड़ की राशि मंजूर की गयी है।

    * राज्य सरकार के पदाधिकारियों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल के लिए मिलने वाले भत्ते में बढ़ोत्तरी की गयी है।

    * सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ऑडिट रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकहानी कारगिल फतह के सुपर हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की
    Next Article स्पीकर के न्यायाधिकरण में हुई बाबूलाल मरांडी के दल-बदल मामले की सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version