रांची। झारखंड में ब्लैक फंगस के कुल 162 मरीज हैं। इनमें 104 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 58 मरीज संदिग्ध हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ब्लैक फंगस के 108 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक अगस्त तक झारखण्ड में कोविड-19 के कुल 254 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 11709022 सैम्पल की जांच की गई है। विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.45 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। राज्य में कुल 254 सक्रिय मामलों में से 143 (56.30 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 111 (43.70 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में एक अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.06 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 347200 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5129 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। एक अगस्त को वैक्सीन की 49460 लोगों को पहली डोज और 19822 लोगों को दूसरी डोज दी गई। एक अगस्त तक कुल 7887152 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 1836665 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है। पीएम केयर्स फण्ड से बनने वाले पीएसए प्लांट विभिन्न अस्पतालों में अधिष्ठापित किए जा चुके हैं। इसमे एम्स देवघर,

पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, धनबाद (एसएनएम मेडिकल कॉलेज), एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर सदर अस्पताल, गोड्डा, रिम्स, रांची सदर अस्पताल, रांची सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूमि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड के पास वैक्सीन का बैलेंस स्टॉक 442950 है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से अब तक झारखंड को वैक्सीन का 10014380 डोज उपलब्ध कराया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version