Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सुनवाई शुरू
    Breaking News

    चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सुनवाई शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बचाव पक्ष के वकील ने रखा पक्ष, कहा-आरोप गलत

    रांची। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सुनवाई शुरू हो गयी है। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में मंगलवार से बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू हो गयी है। सीबीआइ की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस के शशि की अदालत में इस मामले में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान तत्कालीन लालू सरकार के वित्त सचिव फूलचंद सिंह के अधिवक्ता ने बहस की। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि तत्कालीन वित्त सचिव पर जो आरोप लगाये गये हैं, वो सही नहीं हैं और उससे जुड़े दस्तावेज अदालत में पेश किया। वहीं लालू प्रसाद यादव की ओर से आज बहस नहीं हुई। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

    प्रतिदिन चलेगी मामले की सुनवाई
    लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामले में प्रतिदिन सुनवाई चलेगी। सुनवाई का अब अंतिम स्टेज है। अभियोजन पक्ष ने 575 गवाह के बयान के आधार पर बहस पूरी की है। वहीं मामले में बचाव पक्ष 27 आरोपियों की गवाही के आधार पर बहस पूरी करेगी। जिसके बाद सीबीआइ की विशेष अदालत अपना फैसला सुनायेगी। चारा घोटाला का यह सबसे बड़ा मामला है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव समेत सभी आरोपियों की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लालू प्रसाद के अधिवक्ता आनंद कुमार विज ने बताया कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार (आरसी 47अ/96) से अवैध निकासी मामले में बचाव पक्ष की ओर से आज से बहस शुरू हो गयी है। यह सुनवाई प्रतिदिन चलेगी। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव ओर से बहस फिजिकल या वर्चुअल सुनवाई के लिए विरोध नहीं किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों के द्वारा अदालत में आवेदन देकर फिजिकल बहस की मांग की गयी थी।

    चारा घोटाला का यह सबसे बड़ा मामला
    सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि बहुचर्चित चारा घोटाला का यह सबसे बड़ा मामला है। जहां सीबीआइ की ओर से बहस पूरी हो गयी है। इस मामले में अवैध निकासी, फर्जी आवंटन, फर्जी आपूर्ति पत्र विपत्र से की गयी।
    चारा घोटाला के पशुओं का चारा दवा एवं उपकरणों की आपूर्ति के लिए अवैध राशि की निकासी की गयी थी। उन्होंने बताया कि पशुओं की ढुलाई के लिए स्कूटर, बाइक, आॅटो और जीप आदि का प्रयोग किया गया था। इसमें पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पशुपालन अधिकारी विभाग के अधिकारी बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, तत्कालीन पशुपालन मंत्री की सांठगांठ से सरकार के राजस्व की गड़बड़ी की गयी थी।

    बता दें कि बचाव पक्ष में लालू समेत अन्य आरोपियों ने कुल 26 गवाही दर्ज करायी थी। डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद समेत 110 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं। सीबीआइ ने प्रारंभ में 170 लोगों को आरोपी बनाया था। लालू समेत 147 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया था। सुनवाई के दौरान अब तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र समेत 37 आरोपियों का निधन हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअर्जुन मुंडा ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
    Next Article कोरोना वैक्सीन की कीमत घटाने की मांग पर हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version