स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी में

राज्य में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान आयोजित है। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडा फहरायेंगे। वे राज्यवासियों के लिए सौगातों की बौछार भी करेंगे। समारोह में एक हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। पूरा कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। मोरहाबादी मैदान को कार्यक्रम के लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मुख्यमंत्री आठ पचपन मिनट पर झंडोतोलन समारोह में हिस्सा लेंगे फिर 9 बजकर चालीस मिनट पर शहीद चौक में झंडोतोलन करेंगे। दस बजकर दस मिनट पर मुख्यमंत्री के पुराने आवास में समारोह आयोजित है। दस बजकर 20 मिनट पर वे अपने आवास पर झंडोतोलन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। कई प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को भी मोरहाबादी मैदान का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस समारोह के बाद राज्य के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी झंडोतोलन होगा।

राज्यपाल दुमका में करेंगे झंडोतोलन
रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस राज्य की उपराजधानी दुमका में झंडोतोलन करेंगे। वहां भी झंडोतोलन की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version