भारत ने पहला ओलिंपिक मेडल कब जीता था?
भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक के हॉकी इवेंट में अपना पहला गोल्ड मेडल साल 1928 के एम्सटर्डम ओलिंपिक में जीता था। मेजर ध्यानचंद ने इस पूरे ओलिंपिक में अकेले सबसे ज्यादा 14 गोल दागे, जबकि भारतीय टीम ने 5 मैचों में कुल 29 गोल किए थे। इस दौर को भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग भी कहा जाता है।

ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन हैं?
कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने ओलिंपिक पदक जीता। भारतीय खेलों के लिए गौरव का पहला पल सिडनी 2000 में आया जब कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

भारत ने ओलिंपिक में अब तक कितने मेडल जीते हैं?
ओलिंपिक इतिहास की बात करें, तो भारत के नाम अब तक कुल 35 पदक हैं। इनमें 10 स्वर्ण, नौ रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण पदक भारत की हॉकी टीम ने जीते हैं।

भारत ने सबसे ज्यादा मेडल किस ओलिंपिक में जीते हैं?
भारत ने 2012 लंदन आलंपिक को पीछे छोड़ते हुए टोक्यो ओलिंपिक में 7 पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले लंदन ओलिंपिक में भारत के नाम कुल छह पदक थे।

कितनी बार नहीं खुला खाता?
भारत ने अब तक 24 ओलिंपिक में हिस्सा लिया है। इसमें से छह ओलिंपिक में एक भी मेडल नहीं जीत सका। 1896 से मॉडर्न ओलिंपिक गेम्स आयोजित हो रहे हैं।

बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी?
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने साल 2012 के लंदन ओलिंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता। नेहवाल ओलिंपिक पदक जीतने वालीं दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. 2012 के लंदन ओलिंपिक में बैडमिंटन विमेन सिंगल्स में कांस्य पदक के लिए साइना का मुकाबला चीन की शिन वांग से था।

ओलिंपिक में वेट लिफ्टिंग में सिल्वर जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन है?
भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक की शुरूआत में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

भारत ने ओलिंपिक खेलों में सर्वप्रथम भाग किस वर्ष लिया था?
1928 में।

ओलिंपिक की किसी स्पर्धा के फाइनल तक पहुचने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?
पी टी उषा.

कितनी साल बाद मिला गोल्ड?
इस बार ओलिंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलिंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version