Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षामंत्री ने नागपुर में सेना को सौंपे एक लाख मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड
    Breaking News

    रक्षामंत्री ने नागपुर में सेना को सौंपे एक लाख मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अभी तक हो रहा था द्वितीय विश्व युद्ध डिजाइन के विंटेज हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल
    •  सेना और वायु सेना में विंटेज हैंड ग्रेनेड नंबर 36 की जगह लेंगे नए मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड

    नागपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां एक लाख मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड आधिकारिक रूप से भारतीय सेना को सौंप दिए। इन नए ग्रेनेड्स को डीआरडीओ ने डिजाइन किया है। इनकी खासियत यह है कि इन्हें आक्रामक और रक्षात्मक दोनों मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। नए ग्रेनेड्स सेना और वायु सेना में अभी तक इस्तेमाल हो रहे विंटेज हैंड ग्रेनेड नंबर 36 की जगह लेंगे।

    रक्षा मंत्रालय ने अक्टूबर, 2020 सेना के लिए 10 लाख मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए नागपुर की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल), (सोलर ग्रुप) के साथ 409 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था। निजी क्षेत्र की कम्पनी को पहली बार रक्षा मंत्रालय ने इसलिए 10 लाख हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए आदेश जारी किए थे ताकि सशस्त्र बलों को पुरानी डिजाइन के हैंड ग्रेनेड से निजात दिलाई जा सके।

    इन मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड को डीआरडीओ और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरीज (टीबीआरएल) ने मिलकर डिजाइन किया है और इसका निर्माण नागपुर की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) कर रही है। डीआरडीओ ने 2016 में निजी कंपनी को ग्रेनेड बनाने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की थी, जिसके बाद सेना द्वारा सभी मौसम की स्थिति में व्यापक परीक्षण किए गए थे। इनमें रेगिस्तान, ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाके शामिल थे।

    रक्षा मंत्रालय से अनुबंध होने के बाद निजी स्वामित्व वाली कंपनी ओएफबी की निर्भरता को कम करते हुए सशस्त्र बलों को पूरी तरह से निर्मित गोला बारूद की आपूर्ति करेगी। इन ग्रेनेड्स की खासियत यह है कि इन्हें आक्रामक और रक्षात्मक दोनों मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह केंद्र सरकार के तत्वावधान में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रदर्शित करने वाली एक प्रमुख परियोजना है जो अत्याधुनिक गोला-बारूद प्रौद्योगिकियों को ”आत्म निर्भरता” में सक्षम बनाती है और 100 फीसदी स्वदेशी सामग्री को पूरा करती है।

    अभी तक सेना में इस्तेमाल हो रहे हैंड ग्रेनेड ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) द्वारा बनाये जा रहे हैं, जिनकी तकनीक द्वितीय विश्व युद्ध के विंटेज ग्रेनेड जैसी है। नए ग्रेनेड्स को सेना और वायु सेना में अभी तक इस्तेमाल हो रहे द्वितीय विश्व युद्ध की पुरानी डिजाइन के ग्रेनेड नंबर 36 की जगह बदला जाएगा। अब बदल रहे तकनीकी युग में सेना को इस अतीत से छुटकारा दिलाने के लिए यह फैसला लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि ओएफबी की तुलना में निजी कंपनी के मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड की उत्पादन लागत भी कम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, भाजपा ने बताया गैर लोकतांत्रिक
    Next Article सरकारी संपत्ति बेचने पर तुली है केंद्र सरकार : अजय कुमार
    azad sipahi

      Related Posts

      अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

      June 2, 2025

      राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

      June 2, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में खरीदारी का रुख
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version