Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड : मुख्यमंत्री ने 10 खिलाड़ियों को सौंपा सीधी नियुक्ति का पत्र
    Breaking News

    झारखंड : मुख्यमंत्री ने 10 खिलाड़ियों को सौंपा सीधी नियुक्ति का पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -ओलंपिक में हिस्सा ले रहे झारखंड के खिलाड़ियों के परिजन भी हुए सम्मानित

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को 10 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का पत्र सौंपा। साथ ही टोक्यो ओलंपिक में खेल रही सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका कुमारी के परिजनों को सम्मान राशि दी। इसके अलावा दुबई में आयोजित होने वाले पैरालंपिक प्रतियोगिता में पार्टिसिपेंट करने को अजेय राज को भी तीन लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि 2012-13 में खिलाड़ियों के लिये सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। बीच में वह कड़ी टूट गयी थी। अब एक बार फिर से इस कड़ी को जोड़ा जा रहा है। पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनने से कहीं कठिन है विपरीत परिस्थितियों में खिलाड़ी बनना और ओलंपिक तक जाकर अपना हुनर दिखाना। कई लोगों के लिये यह सपना ही रह जाता है। ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिये सरकार ने सरप्राइज तैयार कर रखा है। उनके लौटने पर इसकी घोषणा की जायेगी।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि देश दुनिया में बेटियों को आगे बढ़ाने की बात की जाती है। झारखंड इस मामले में एक उदाहरण है। बेटियां कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद निखरकर सामने आ रही हैं। गरीबी, बिजली, सड़क, ग्राउंड और ऐसी ही दूसरी समस्याओं की परवाह किये बिना बेटियां, महिलाएं खेलों में लगातार कामयाबी का झंडा बुलंद कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों का सेलेक्शन सीधी नियुक्ति के जरिये हुआ है, उनका उपयोग खेल के क्षेत्र में ही किया जायेगा। पुलिस सेवा के बहाने उन्हें केवल व्यवस्था से जोड़कर रखा जा रहा है। खेल प्रैक्टिस और इससे संबंधित गतिविधियों में ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका सरकार देगी।

    खेल नीति से खेल को बढ़ावा
    खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में खेल नीति तैयार है। इसके जरिये खेलों को और अधिक बढ़ावा देने की मुहिम शुरू होगी। सेव द गर्ल्स की बात हो रही है। हमारे यहां की बेटियां कई खेलों में खेल रही हैं। ओलंपिक में परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस मौके पर सीएस सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, खेल सचिव पूजा सिंघल, खेल निदेशक जीशान कमर, रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
    सीधी नियुक्ति कार्यक्रम में केएच भाग्यवती चानू को रांची जिला पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्ति लेटर मिला। इसके अलावा मधुमिता की अनुपस्थिति में उसके अभिभावक ने इसी पोस्ट के लिये नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री से लिया। इसके अलावा दिनेश कुमार, फरजाना खान, एम विजय कुमार, लवली चौबे, विप्लव कुमार झा, सरिता तिर्की, कृष्णा खलखो और लखन हांसदा को आरक्षी (सिपाही) के पद के लिये ज्वाइनिंग लेटर दिया गया।

    अब तक 38 को नौकरी
    उल्लेखनीय है कि 29 दिसम्बर, 2020 को बिरसी मुंडू को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद 17 मार्च, 2021 को 27 अन्य खिलाड़ियों को प्रोजेक्ट भवन में यह लेटर दिया गया था। मंगलवार को दस खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत मौका मिला। इस तरह से अब तक 30 खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल चुका है। एक प्लेयर बिरसी को छोड़कर सबों को पुलिस विभाग में ही पदस्थापित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो पश्चिम सिंहभूम जिला समिति भंग
    Next Article बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह की पत्नी ने किया घरेलू हिंसा का केस
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version