Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य में ऑनलाइन शिक्षा की डगर नहीं आसान
    Breaking News

    राज्य में ऑनलाइन शिक्षा की डगर नहीं आसान

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2021Updated:August 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    85 फीसदी बच्चों की पढ़ाई हुई चौपट

    कोरोना महामारी पिछले 18 महीने से अधिक समय में अपना कहर ढाया है। हर तबके पर इसका बुरा असर पड़ा था। खासकर बच्चों की पढ़ाई भी बहुत प्रभावित हुई है। खासकर प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की हालत खस्ता है। सरकारी दावों की मानें तो आॅनलाइन पढ़ाई के जरिये शैक्षणिक गतिविधियां चालू हैं पर हकीकत बेहद डरावना है। ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड ने कोरोना काल में प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई पर महीनेभर (जुलाई-10 अगस्त) तक एक सर्वे किया। मंगलवार को इसे जारी किया गया। 24 में से 17 जिलों में किये गये इस सर्वे के दौरान 115 प्रखंडों के 620 पंचायतों, 877 गांवों और 5118 घरों तक पहुंची। इनमें से 84.27 घरों के बच्चे सरकारी स्कूलों में जबकि 16.32 फीसदी प्राइवेट स्कूलों के मिले। इनमें से 85 फीसदी से भी अधिक ऐसे बच्चे मिले जिन्हें आॅनलाइन पढ़ाई की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्मार्टफोन की कमी और स्कूलों, घरों में इंटनरेट की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह रही। बच्चों की बर्बाद होती पढ़ाई की चिंता में आस में 92 फीसदी से अधिक अभिभावकों ने स्कूल जल्दी से खोले जाने की गुहार लगायी।

    ज्यां द्रेज की पहल पर सर्वे
    ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय सचिव काशीनाथ चटर्जी और संस्था के झारखंड प्रमुख शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद इस साल आयी दूसरी लहर के दौरान जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में इकोनॉमिस्ट ज्यां द्रेज की सलाह पर प्राथमिक शिक्षा की स्थिति को जानने के लिये सर्वे किया गया।

    इन जिलों में हुआ सर्वे
    इस क्रम में गिरिडीह, पलामू, धनबाद, कोडरमा, खूंटी, बोकारो, लातेहार, गढ़वा, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, रामगढ़, लोहरदगा, रांची और पाकुड़ में काम किया गया। आदिवासी, दलित, मजदूर, मुस्लिम और ओबीसी टोले में बच्चों की प्राथमिक शिक्षा पर कोरोना के असर का मूल्यांकन करने की कोशिश हुई। सर्वे में 66 वोलेंटियर्स लगे थे। सर्वे के नतीजे चिंताजनक हैं। आॅनलाइन शिक्षा की हालत दयनीय है। शिक्षा सचिव को समिति ने 23 अगस्त को सारी जानकारी दे दी है। जल्द ही सीएम हेमंत सोरेन से भेंट कर शिक्षा व्यवस्था को लेकर आ रही चुनौतियों, समाधान की जानकारी दी जायेगी।

    95 फीसदी बच्चे सरकारी स्कूलों के भरोसे
    समिति के मुताबिक राज्य में 28,010 प्राथमिक स्कूल हैं। 15,970 उच्च प्राथमिक और 3,392 माध्यमिक स्कूल हैं। अब भी राज्य के 95 फीसदी बच्चों की पढ़ाई सरकारी स्कूलों के भरोसे ही चल रही है। कोरोना काल में इंटरनेट, स्मार्ट फोन की कमी से बच्चों की पढ़ाई चौपट हुई है। हालत यह है कि पिछले एक महीने की अवधि में 62 फीसदी से अधिक बच्चों की भेंट अपने टीचर से एक-दो बार ही या कभी नहीं हो पायी है।

    corona effect government school jharkhand school online classes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पीकर के न्यायाधिकरण में हुई बाबूलाल मरांडी के दल-बदल मामले की सुनवाई
    Next Article कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी, 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा मरीज
    azad sipahi

      Related Posts

      पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र

      July 14, 2026

      स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान

      July 14, 2026

      जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार

      July 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
      • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
      • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
      • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version