रांची। झारखंड के एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो का चयन किया गया है। दोनों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के लिए अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से 152 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया जाएगा । यह पदक 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों के जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था।

दरअसल, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को एक युवती की सिर कटा निर्वस्त्र शव मिलने के मामले में बेहतर अनुसंधान करने पर सम्मानित किया जाएगा। था। चंद्रशेखर आजाद उस समय सिल्ली डीएसपी थे और श्याम किशोर महतो ओरमांझी थाना प्रभारी थे। दोनों ने बेहतर अनुसंधान कर केस का खुलासा किया था और मामले में शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version