Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»तीन साल पहले अंकिता के जैसी ही रामगढ़ में भी युवती की जला कर की गयी थी हत्या, आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर
    Jharkhand Top News

    तीन साल पहले अंकिता के जैसी ही रामगढ़ में भी युवती की जला कर की गयी थी हत्या, आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर

    adminBy adminAugust 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। आज पूरे देश में दुमका की अंकिता की मौत पर बवाल मचा हुआ है। लोगों में युवती की मौत के बाद काफी आक्रोश है, लेकिन झारखंड में यह पहली घटना नहीं है, जब एकतरफा प्यार में किसी युवती की जान चली गयी है। तीन साल पहले रामगढ़ की रहनेवाली शोभा कुमारी के साथ भी ऐसी ही घटना घटी थी। एकतरफा प्यार में युवती को जिंदा जला दिया था। गौरतलब है कि 22 मई 2019 को शोभा की जली हुई लाश उसके घर के आंगन से मिली थी। घटना को तब अंजाम दिया गया था, जब वह घर में अकेली थी। घटना के पहले वह कहीं जा रही थी कि एकतरफा प्यार की वजह से घटना को अंजाम दिया गया। तीन साल बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। शोभा की हत्या के बाद रामगढ़ में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरना- प्रदर्शन किया गया था। साथ ही एक दिवसीय बंदी भी बुलायी गयी थी। इसके बावजूद अब तक हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पायी है।

    18 जून 2019 को बुलाया गया था रामगढ़ बंद

    बता दें कि दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रामगढ़ कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतर कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। कई संगठनों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया था। 18 जून 2019 को रामगढ़ बंद भी बुलाया गया था। इस दौरान विरोध मार्च निकाला गया और शोभा के हत्यारों को जल्द पकड़ने की गुहार लगायी थी।

    घर में बरामद हुआ था जला शव

    22 मई 2019 को शहर की साहू कॉलोनी में शोभा (20) की पूरी तरह से जली हुई लाश उसके घर के आंगन में मिली थी। जिस वक़्त यह हादसा हुआ था, उस समय शोभा अपने घर पर अकेली ही थी। स्थानीय लोगों ने और परिजनों ने यह कयास लगाया था कि खाना बनाने के दौरान उसके कपड़े में आग लगी और वह जिंदा जल गयी। घर बंद था, तो किसी ने भी उसकी चीख पुकार नहीं सुनी और उसकी मौत हो गयी थी। बाद में शोभा के परिजनों ने इसे हादसा नहीं हत्या बताया था। वारदात को तब अंजाम दिया गया था, जब शोभा की मां चुन्नी देवी हॉस्पिटल में थी और उसके पिता मनोज भी नहीं थे। शोभा की छोटी बहन भी कोचिंग सेंटर गयी थी। शोभा की लाश उसकी बहन ने ही सबसे पहले देखी, जब वह कोचिंग सेंटर से लौटी। इस जानकारी के बाद पूरे शहर में खलबली मच गयी थी।

    शोभा के पिता ने दर्ज कराया है हत्या का केस

    26 मई 2019 को मृतका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर साहू कॉलोनी के ही एक युवक पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत को हत्या में तब्दील करते हुए जांच भी शुरू कर दी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और शोभा के मोबाइल में आये एक युवक के मैसेज की कॉपी सौंपी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी पता चला कि मृतका की जीभ बाहर निकली हुई थी, जो यह संकेत है कि हत्या गला दबा कर की गयी और उसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे जला दिया गया।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंकिता हत्याकांड : फॉरेंसिक साइंस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम पहुंची दुमका, बारीकी से कर रही जांच
    Next Article रांची के नरकोपी में घर में घुस कर आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म, कई दिनों से कर रहा था पीछा
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version