Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रोज-रोज के धरना प्रदर्शन से तंग आ गये थे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि, फूट पड़ा आक्रोश, भागे स्वघोषित प्रदर्शनकारी
    Jharkhand Top News

    रोज-रोज के धरना प्रदर्शन से तंग आ गये थे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि, फूट पड़ा आक्रोश, भागे स्वघोषित प्रदर्शनकारी

    adminBy adminAugust 30, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महुआडांड़ । पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में प्रवेश वर्जित करने को लेकर लगाये गये बोर्ड को प्रशासन के द्वारा हटाये जाने को लेकर आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्यों के तीसरे दिन के धरना-प्रदर्शन में खलल पड़ गया। रोज-रोज के धरना प्रदर्शन से आजीज आ चुके जनप्रतिनिधियों एवं आमजन आक्रोशित हो गये। उनके आक्रोश को देखते हुए धरना देनेवाले भाग खड़े हुए। स्व घोषित कथित टाना भगत अपने साथ लाये साउंड बॉक्स समेत खाने पीने की सामग्री चावल, दाल, गैस चूल्हा, बर्तन, ओढ़ने की सामग्री कंबल, चादर छोड़ कर भाग गये। इसे बाद में महुआडांड़ थाना पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है।

    क्या था मामला?

    महुआडांड़ के विभिन्न स्थानों में पिछले दिनो महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा बाड़ी मोड़ और बिरसा चौक के समीप पत्थलगड़ी की तर्ज पर पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में प्रवेश को वर्जित करने को लेकर छेछाड़ी परगना के सदस्यों द्वारा बोर्ड लगाया गया था। इसे पुलिस प्रशासन ने जब्त कर लिया था। उसके बाद से ही लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा था।

    पल पल कुछ यूं बदलती रही तस्वीर

    तीसरे दिन मंगलवार को दिन के 12:30 बजे तक आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्य हावी रहे। दस बजे कार्यालय खोलने पहुंचे महुआडांड़ एसडीएम नीत निखिल सुरीन, महुआडांड़ एसडीपीओ राजेश कुजूर, बीडीओ अमरेन डांग समेत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को वापस बैंरग लौटने को मजबूर कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बावजूद कोई भी अपनी हठधर्मिता छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तथा गाली गलौज करते हुए सभी पदाधिकारियों को वापस लौटने को मजबूर कर दिया।

    अपराह्न 12 बजे लगभग जिप सदस्य इस्तेला नगेशिया, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, सभी पंचायत की मुखिया रेणु तिग्गा, उषा खलखो, सुषमा कुजूर, प्रमिला मिंज, रोशनी कुजूर, रेणुका टोप्पो, मगदली टोप्पो, रेखा नगेसिया, रीता खलखो, पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो, ग्राम प्रधान अध्यक्ष कोरनेलियुस मिंज, लुइस कुजूर, डेविड मिंज, पूर्व जिप सदस्य मनीना कुजूर आदि समेत भारी संख्या मे स्थानीय लोंगों का पहुुंचना प्रारंभ हुआ एवं आक्रोशित उपरोक्त जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों ने सर्वप्रथम तो आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्यों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, पर वे अपनी हठधर्मिता छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो गये। उन लोगों ने अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन समेत सभी कार्यालय में की गयी तालाबंदी को तोड़ दिया। वहीं लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्य भाग गये।

    तीसरे दिन के हंगामे में महुआडांड़ के स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे अन्य जिलों से भी बाहरी लोग हुए शामिल, किया हंगामा।

    पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में प्रवेश वर्जित करने को लेकर लगाये गये बोर्ड को प्रशासन के द्वारा हटाये जाने को लेकर आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्यों के द्वारा तीसरे दिन मंगलवार को किये गये हंगामे में महुआडांड़ प्रखंड के स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे अन्य जिलों से आये बाहरी लोग भी शामिल हुए थे।

    कार्रवाई से असामाजिक तत्वों को दिया गया सीधा संदेश – हमें आपस में लड़ाने की न करें कोशिश, हम एक हैं

    मंगलवार को असामाजिक तत्वों पर सीधी कार्रवाई कर महुआडांड के जनप्रतिनिधी, बुद्धिजीवी एवं आम जनों ने आपस में लड़ाने वाले असामाजिक तत्वों को सीधा मैसेज दिया कि हम महुआडांड़ के सभी समुदाय की जनता आपस में भाई भाई हैं , चंद लोग हमारे बीच आपस में फुट डाल कर लड़ाने की कोशिश नही करें। अन्यथा ऐसे ही परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

    आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्यों पर दर्ज हुई एफआइआर

    सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं सरकारी कार्यालय में ताला जड़ने को लेकर महुआडांड़ बीडीओ अमरेन डांग के द्वारा आदिवासी संगठन छेछारी परगना के 14 नामजद सदस्यों एवं पचास अज्ञात सदस्यों पर महुआडांड़ थाना में एफआइआर दर्ज करायी गयी है। इसे लेकर महुआडांड़ थाना प्रभारी के द्वारा महुआडांड़ थाना कांड संख्या 82/22 धारा 147, 149, 151, 341, 342, 353, लगाया गया है एवं आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

    jharkhand latest news jharkhand news mahuatad ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर की त्वरित सजा की मांग
    Next Article गोला गोलीकांड के एक मामले में विधायक ममता देवी सहित आठ को मिली तीन माह की सजा
    admin

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version