दुमका। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यो की उपलब्धिया गिनायी। राजपाल ने कहा कि वर्तमान में झारखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। हमारी सरकार सुदूर इलाके में रह रहे नागरिकों तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। निरंतर प्रयासों का नतीजा है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संथाल परगना क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विगत माह देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया। देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही है। जिससे देवघर देश के दूसरे हिस्सों से सुगम यातायात व्यवस्था से जुड़ गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओरिजिनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दुमका से कोलकाता पटना और रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा के लिए रूट स्वीकृत की गई है। इसके लिए दुमका का हवाई अड्डा में हवाई अड्डा के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा की स्थानीय युवाओं के लिए राज्य के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने पलायन को रोकने के लिए हमारी सरकार द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 गठन किया है।राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया है। विभिन्न पदों को तेजी से करने की कार्रवाई की जाए राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा छह हजार से अधिक विभिन्न कोटि के पदों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रदर्शित किया गया है। हमारी सरकार ने मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से बिरसा हरित ग्राम योजना इन नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना वीर शहीद खेल विकास योजना और दीदी बाड़ी योजना को लागू किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि विकास के साथ-साथ हमारी सरकार लोक कल्याणकारी दायित्वों का निर्वाह पूरी तत्परता के साथ कर रही है। राज्य सरकार ने सभी योग लागू को को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करने के लिए सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत की है। यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस तरह की सर्वभोमिक पेंशन योजना लाने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। इसके माध्यम से सभी योग्य लाभुकों को इस योजना में शामिल किया गया है। विकास का लाभ राज्य के सभी वर्गों विशेषकर वंचित वर्गों तक पहुंचे इस सरकार में इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version