Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में अमिताभ चौधरी ने क्रिकेट को बढ़ाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    झारखंड में अमिताभ चौधरी ने क्रिकेट को बढ़ाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जेपीएससी के चेयरमैन के रूप में रहे अमिताभ चौधरी का मंगलवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अमिताभ चौधरी का परिचय देना बहुत छोटा होगा। उन्होंने कहा कि अमिताभ चौधरी ने राज्य में क्रिकेट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उन्होंने अपने कर्तव्य और कार्यों को इस तरीके से लोगों के बीच रखा जिनको सभी लोगों ने सराहा है। काफी जिंदादिल इंसान आज हम लोगों ने खोया है। मुझे लगता है कि उनकी कमी सभी को खलेगी। पूरे राज्य को खलेगी और विशेष कर नौजवान आने वाली पीढ़ी जो खेल से जुड़े हुए लोग हैं। उनको आगे बढ़ने का आने वाली पीढ़ी को भी लाभ मिलेगा। अमिताभ चौधरी की झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका रही है। इस व्यक्तित्व को हर व्यक्ति आने वाले समय में याद करेगा।

    केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट करके कहा कि अमिताभ चौधरी के आकस्मिक निधन की खबर पीडा़दायक है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

    बताया जाता है कि अमिताभ चौधरी का अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। इससे पहले धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। अमिताभ चौधरी की एक बहन विदेश में रहती है, जिसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने सरकार से भारी वाहन प्रशिक्षण संस्थानों का मांगा ब्यौरा
    Next Article दिवंगत अमिताभ चौधरी: जेएससीए में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा पार्थिव शरीर
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version