रांची। दुमका की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। ट्वीट में लिखा है: झारखंड में छात्रा अंकिता सिंह के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस तरह के जघन्य अपराध को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि मृतका और उनके परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version