Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री 19 अगस्त को 666 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
    Breaking News

    मुख्यमंत्री 19 अगस्त को 666 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2022Updated:August 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अगस्त को राजधानी रांची में एक पुल और दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सड़क-पुल की इन योजनाओं की कुल लागत 666.13 करोड़ रुपये की है। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत इसे बनवाया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम सिरमटोली स्थित सरना स्थल मैदान में दिन के एक बजे से होगा। इस योजना के तहत सिरमटोली-राजेंद्र नगर होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फ्लाईओवर का निर्माण, दूसरा बूटी मोड़ से कांटाटोली-नामकुम ब्रिज तक फोरलेन सड़क बनेगी। इसमें पांच ब्रिज भी होगा। अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की सड़क के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण किया जायेगा।

    सिरमटोली से मेकॉन तक फ्लाईओवर निर्माण का जिम्मा एलएंडटी कंपनी को दिया गया है, यह ब्रिज नेपाल हाउस तक भी बनेगा। अन्य दो सड़कों का निविदा अंतिम चरण में है। अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक की सड़क कुछ दूर तक टू-लेन फिर फोर-लेन बनेगी। इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से राजधानी रांची ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी,जाम से भी निजात मिलेगी।

    इस संबंध में पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य की पहचान उसकी राजधानी से होती है। ऐसे में रांची में बेहतर सड़कों व पुलों का जाल बिछे इसके लिए पथ निर्माण विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर राज्य व राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने और आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए सड़कों और पुलों का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो महत्वपूर्ण सड़क व एक फ्लाईओवर का निर्माण का शिलान्यास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच नियुक्त हुए चंद्रकांत पंडित
    Next Article सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी खिलाड़ी सलीमा और संगीता का जोरदार स्वागत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version