Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»महाविकास आघाड़ी में फूट की संभावना, कांग्रेस ने दिए अलग होने के संकेत
    राजनीति

    महाविकास आघाड़ी में फूट की संभावना, कांग्रेस ने दिए अलग होने के संकेत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • महाविकास आघाड़ी कोई स्थाई गठबंधन नहीं: नाना पटोले

    मुंबई। महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी में फूट पडऩे की संभावना दिख रही है। कांग्रेस पार्टी ने महाविकास आघाड़ी से अलग होने का संकेत दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी कोई स्थाई गठबंधन नहीं है। महाविकास आघाड़ी को विपरीत परिस्थितियों में खास कारणों से बनाया गया था, अब उस तरह की स्थितियां नहीं हैं।

    औरंगाबाद में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नाना पटोले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी की ओर से विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता को प्रतिपक्ष बनाया गया लेकिन विधान परिषद में नेता विपक्ष बनाते समय कांग्रेस को पूछा तक नहीं गया। विधानपरिषद में शिवसेना का ही उपसभापति है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सभापति है। इसलिए विधानपरिषद में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष होना चाहिए था। पटोले ने कहा कि इस निर्णय से पहले उद्धव ठाकरे को कांग्रेस से चर्चा करनी चाहिए थी। नाना पटोले ने कहा कि अगर इस के फैसले लिए जाएंगे तो कांग्रेस पार्टी को महाविकास पार्टी में रहने के संबंध में फिर से विचार करना पड़ेगा। पटोले ने यह भी कहा कि महाविकास आघाड़ी में शामिल होने के लिए वे किसी के दरवाजे पर नहीं गए थे, वरन दिल्ली जाकर सोनिया गांधी को महाविकास आघाड़ी में शामिल होने की विनती की गई थी।

    कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि नाना पटोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए वे जो निर्णय लेंगे, वही मान्य किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी शिवसेना के निर्णय पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर महाविकास आघाड़ी आगे तक चलाना है तो सभी को साथ मिलकर निर्णय लेना पड़ेगा। हालांकि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधिमंडल में जो एकबार तय हो जाता है, उसी के अनुरुप काम किया जाता है। सभी दलों में नेता अपने-अपने हिसाब से बयानबाजी करते हैं, लेकिन फिलहाल महाविकास आघाड़ी में वरिष्ठ स्तर पर कोई मतभेद नहीं है। उल्लेखनीय है कि महाविकास आघाड़ी में मतभेद के बीज राज्यसभा तथा विधानपरिषद सदस्यों के चुनाव के समय ही पड़ गए थे। उस समय महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों ने अलग-अलग तरीके सेअपने उम्मीदवार तय किए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब इडी ने कोयला कांड में बंगाल के आठ आइपीएस अधिकारियों को किया दिल्ली तलब
    Next Article तीन दिनों की लगातार बारिश से बढ़ा रांची के तीनों डैम का जलस्तर
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version