रांची। ईडी की टीम ने कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे प्रेम प्रकाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। अरगोड़ा स्थित उसके किराए के आवास पर दो एके-47 के साथ 60 गोलियां भी बरामद हुई थी। प्रेम प्रकाश के आवास से दो एके 47 और 60 गोलियां मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य की सियासत भी गरम हो चुकी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस और सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक, प्रेम प्रकाश के आवास पर पहुंचकर हथियारों का जायजा भी लिया था। जायजा लेने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस और सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक ने बताया कि 2 एके-47 और 60 गोलियां रांची पुलिस की है। इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने दो आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया लेकिन वहीं 18 घंटे बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस ने अब तक दोनों आरक्षियों का नाम का खुलासा नहीं किया है। इस छापेमारी से रांची पुलिस का किरदार भी शक के घेरे में है।