Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»कुछ हजम नहीं हो रहीं इरफान, राजेश और नमन की बातें
    विशेष

    कुछ हजम नहीं हो रहीं इरफान, राजेश और नमन की बातें

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • राजनीति : अपने ही जाल में फंसते जा रहे हैं झारखंड के तीन विधायक

    करीब तीन सप्ताह तक हावड़ा जेल में बंद रहने के बाद झारखंड के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी जमानत पर बाहर आ गये हैं, लेकिन इनकी गिरफ्तारी के कारणों का अब तक पूरा खुलासा नहीं हो सका है। दूसरी तरफ इन तीन विधायकों ने खुद को फंसाये जाने की जो बात कही है, वह भी लोगों के गले नहीं उतर रही है। इतना ही नहीं, इन तीन विधायकों ने अपने पास से बरामद 49 लाख रुपये नगद के बारे में भी कोई तथ्यपरक सफाई नहीं दी है। हकीकत तो यह है कि ये विधायक इस रकम के बारे में जितनी सफाई दे रहे हैं, उतने ही फंसते जा रहे हैं। अपनी सफाई में कही गयी हर बात पर कई सवाल खड़े हो जा रहे हैं, जिनका जवाब इन विधायकों के पास नहीं है। इन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की बात भी कही है, लेकिन फिलहाल तो इनके कोलकाता से बाहर निकलने पर ही रोक लगी हुई है। इसलिए यह भी अभी संभव नहीं दिखता। इन तीनों विधायकों के चुनाव क्षेत्र, जामताड़ा, खिजरी और कोलेबिरा के लोग अब भी यही जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके विधायकों के पास इतना पैसा कहां से आया और वे किस काम से कोलकाता गये थे। इन तीनों विधायकों के जेल से बाहर निकलने के दौरान उनके कुछ समर्थक जरूर जेल के बाहर मौजूद थे, लेकिन उनके मन का संदेह अब तक पूरी तरह दूर नहीं हुआ है। यह संदेह यदि कोई दूर कर सकता है, तो वह ये विधायक ही हो सकते हैं। आज वह जमाना नहीं रहा कि कोई किसी पर आरोप लगा कर वैसे ही निकल सकता है। इसलिए इन तीन विधायकों ने अपनी सफाई में जितनी बातें कहीं हैं, उनसे पैदा होनेवाले सवाल भी उतने ही महत्वपूर्ण है। उन सवालों को टटोलती आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह की खास रिपोर्ट।

    पिछली 30 जुलाई को जब झारखंड के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी हावड़ा ग्रामीण क्षेत्र के पांचला में 49 लाख रुपये नगद के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये थे, तब सियासत में भारी तूफान उठा था। कहा गया कि ये तीनों झारखंड सरकार को गिराने की साजिश में शामिल थे और उसके एवज में रकम लेकर लौट रहे थे। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद इन तीनों को जेल भेज दिया गया था। कलकत्ता हाइकोर्ट द्वारा जमानत दिये जाने के बाद तीनों विधायक करीब तीन सप्ताह बाद जेल से बाहर निकल आये हैं, लेकिन उनके कोलकाता से बाहर जाने पर रोक है। इसलिए अभी वहीं हैं। इस बीच झारखंड समेत पूरे देश में इस बात को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है कि आखिर इन विधायकों के पास इतनी रकम कहां से आयी और वे क्या करने कोलकाता गये थे। क्या यह रकम सही में झारखंड सरकार को गिराने के लिए दी गयी थी या फिर कोई दूसरा मामला था। इन सवालों का सही जवाब तो ये विधायक ही दे सकते हैं, या निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है, लेकिन फिलहाल ये अपनी सफाई में जो कुछ कह रहे हैं, उनसे स्थिति स्पष्ट होने की बजाय और उलझती जा रही है। ये विधायक अपनी सफाई में जो कुछ भी कह रहे हैं, उनसे कई सवाल पैदा हो रहे हैं और ये विधायक खुद अपने जाल में उलझते जा रहे हैं। कोई सामान्य व्यक्ति भी समझ सकता है कि ये विधायक जो कुछ कह रहे हैं, उनमें तनिक भी दम नहीं है। आइए, एक-एक कर जानते हैं कि ये विधायक अपनी सफाई में क्या कहते हैं और उनसे कितने सवाल पैदा होते हैं।

    सफाई नंबर-1 : साड़ी खरीदने के लिए कोलकाता गये थे
    इन विधायकों ने पहले कहा कि वे विश्व आदिवासी दिवस पर अपने इलाके में बड़ा कार्यक्रम करनेवाले थे। उस कार्यक्रम में गरीब महिलाएं को साड़ी देने की योजना थी। उसी साड़ी को खरीदने के लिए पैसे लेकर ये तीनों कोलकाता गये थे। यह दलील उसी समय गलत साबित हो गयी, जब उनसे पूछा गया कि आखिर यह रकम उनके पास आयी कहां से। क्या इतनी बड़ी रकम उन्होंने अपने खाते से निकाली थी या किसी से उधार ली थी या फिर चंदा वगैरह से एकत्र की थी। विधायक होने के बावजूद उन्हें पता नहीं था कि इतनी बड़ी मात्रा में नगदी साथ में रखना गैर-कानूनी है। ये विधायक इन सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाये। यही नहीं इस बात का भी कोई माकूल जवाब उनके पास नहीं है कि तीनों के पैसे एक बैग में कैसे आ गये।

    विश्व आदिवासी दिवस पर बांटने के लिए साड़ी खरीदने की बात उसी समय गलत साबित हो जाती है, जब यह तथ्य सामने आता है कि इससे पहले तो कभी इन विधायकों ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर अपने क्षेत्र में साड़ी नहीं बांटी, तो फिर इस बार क्या खास योजना थी। उस योजना की जानकारी विधायकों के क्षेत्र के लोगों तक को नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने किसी कार्यक्रम की घोषणा पहले से नहीं की थी। थोड़ी देर के लिए यह मान भी लिया जाये कि वे साड़ी खरीदने ही गये थे, बगैर साड़ी के झारखंड लौटने के समय उनके पास नगदी कहां से आ गयी। क्या उन्होंने कोलकाता में खरीदारी नहीं की या फिर इतनी नगदी बच गयी। इतना ही नहीं, झारखंड से रवाना होने और अपनी गिरफ्तारी होने के बीच के करीब 36 घंटे ये विधायक कहां रहे और क्या करते रहे, इस बारे में तो वे कोई जवाब ही नहीं देते। कोलकाता के जिस होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें तो ये लोग महज आठ से दस मिनट ही रहे, तो फिर ये लोग बाकी समय कहां रहे, यह बड़ा सवाल है। जाहिर है 36 घंटे कोई विधायक सड़क पर या गाड़ी में तो रह नहीं सकता। फिर ये कहां थे।

    सफाई नंबर-2: हमें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है

    इन विधायकों ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वे यह बात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बतायेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुमराह होने और उनसे मिल कर सारी बातें साफ करने की बात भी कही है। विधायकों की इस सफाई से अब सवाल यह उठता है कि उन्हें फंसाने की साजिश किसने रची और इसका कारण क्या था। बिना कारण के तो कोई किसी को फंसाता नहीं है। दूसरा सवाल यह है कि इन विधायकों को फंसाने के लिए कोई 49 लाख रुपये दांव पर क्यों लगायेगा। इन विधायकों को बताना चाहिए कि उनके खिलाफ साजिश रचनेवाला कौन है और उसका उद्देश्य क्या है।

    कुल मिला कर ये विधायक जो कुछ भी कह रहे हैं, उनसे स्थिति सुलझने की बजाय उलझती ही जा रही है। ये अपनी सफाई में कुछ कहते हैं, तो उससे ये खुद फंसते नजर आ रहे हैं। इनका राजनीतिक कैरियर भले ही आज एक तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है, लेकिन इनके पास एक मौका है। वह है कि वे साफ-साफ और सच बात दुनिया को बता दें, ताकि लोग जान सकें कि वे 49 लाख रुपये किसके थे। अभी तक तो सफाई में वे जो भी बातें कह रहे हैं, वह हजम नहीं हो रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारूति ने DEZIRE TOUR एस के एयरबैग में तकनीकी खामी के चलते 166 कारें वापस लीं
    Next Article ईडी ने कारोबारी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे मजबूत स्तंभ बने प्रधानमंत्री मोदी

      June 11, 2026

      ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को

      June 5, 2026

      भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      • कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला
      • रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
      • जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version