Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के पांच छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश
    Jharkhand Top News

    झारखंड के पांच छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश

    adminBy adminAugust 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के बाद राज्य के वंचित वर्ग के पांच छात्रों को शेवेनिंग स्कॉलरशिप योजना के तहत विदेश भेजेगी। योजना का नाम शेवनिंग-मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप रखा गया है।

    शेवेनिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम ब्रिटिश सरकार द्वारा वर्ष 1983 से 150 देशों में चलायी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार योजना है। झारखंड में यह योजना अगले सत्र 2023-24 से लागू होगी। इसमें वंचित वर्ग के पांच छात्रों को चयन कर ब्रिटेन भेजा जाएगा। योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के तहत चलाया जाएगा। योजना को झारखंड में लागू करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ब्रिटिश सरकार के साथ एक एमओयू करेगी। एमओयू तीन साल के लिए होगा। इसके लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस मंगलवार को झारखंड का दौरा करेंगे। चयनित छात्रों को एक साल के मास्टर प्रोग्राम के शेवनिंग स्कॉलरशिप दिया जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड देश का एक पहला राज्य होने जा रहा है, जहां बेहतर उच्च शिक्षा के लिए झारखंड के वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदेश भेजा जा रहा है। इससे पहले हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के 25 छात्र-छात्राओं को (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे शामिल हैं) को उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्थेन आयरलैंड के चयनित संस्थानों और यूनिवर्सिटीज के चयनित कोर्स में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

    2022-23 में 20 बच्चे जाएंगे यूके, इंटरव्यू बाद चयनित बच्चों का नाम जारी

    वित्तीय वर्ष 2022-23 में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्रों में 10 बच्चे अनुसूचित जनजाति के, सात छात्र पिछड़ा वर्ग के और तीन छात्र अल्पसंख्यक कोटा से लिए गए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस साल अनुसूचित जाति के पांच बच्चों का चयन नहीं हो पाया है। चयनित हर कोटे से कुछ बच्चों को वेटिंग फॉर लिस्ट में भी रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए चयन किये गये छात्रों में निधि किस्पोट्टा, सुरभि एक्का, माधुरी खलखो, सुमन बड़ाइक, संगीता कच्छप, दीपिका टेटे, अभिषेक किंडो, इस्टेफी लकड़ा, कामेश्वर मुंडा, सत्यप्रकाश हेम्ब्रेम शामिल हैं।

    पिछड़ा वर्ग में चयनित सात छात्रों में समीर गुप्ता, हितेश कुमार महावार, प्रणव कश्यप, हम्मद अहमद अंसारी, अजय कुमार यादव, समीर जावेद, रवि कांत शामिल हैं। अल्पसंख्यक कोटा से ओबेदुल्ला, अहमद अदील और स्वराज सिंह मांडेल शामिल हैं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराकेश टिकैत को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा
    Next Article कोडरमा : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
    admin

      Related Posts

      छात्र आंदोलन को मिला दिल्ली में समर्थन, संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने उठाई आवाज

      August 12, 2026

      स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा सम्मान

      August 12, 2026

      आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

      August 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार : अमित शाह
      • संसद में छात्र मुद्दों सहित सभी विषयों पर बिना शर्त चर्चा हो : पवन खेड़ा
      • छात्र आंदोलन को मिला दिल्ली में समर्थन, संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने उठाई आवाज
      • स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा सम्मान
      • आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version