Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»आठ साल पुराने विदेशी मदद मामले में इमरान व उनकी पार्टी दोषी करार
    दुनिया

    आठ साल पुराने विदेशी मदद मामले में इमरान व उनकी पार्टी दोषी करार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने खाते सीज करने को दिया नोटिस

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं। आठ साल पुराने विदेशी मदद मामले में इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक- ए- इंसाफ (पीटीआई) को दोषी करार दिया गया है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस देकर उनके सभी खाते सीज करने की बात कही है।

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विदेश से मदद लेने के मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई चल रही थी। इमरान और उनकी पार्टी पर आरोप थे कि उन्होंने भारत समेत कई देशों से अरबों रुपए जुटाए और इसकी जानकारी सरकार, चुनाव आयोग या वित्त मंत्रालय को नहीं दी। मंगलवार को इस मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग का फैसला आया। चुनाव आयोग ने इस मामले में इमरान खान व उनकी पार्टी को दोषी ठहराते हुए कहा कि पीटीआई ने 34 विदेशी नागरिकों और 351 कंपनियों से चंदा लिया। इमरान व उनकी पार्टी ने सिर्फ आठ खातों की जानकारी दी और जिन तेरह खातों में काला धन रखा गया, उनकी जानकारी छिपाई गयी। आयोग का कहना है कि इमरान खान ने चुनाव आयोग को झूठा हलफनामा दिया। अब भी तीन बैंक खाते ऐसे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

    दरअसल, पाकिस्तान में विदेश से किसी भी तरह का राजनीतिक चंदा लेना गैरकानूनी है। अब इमरान व उनकी पार्टी द्वारा विदेशों से चंदा लिए जाने की पुष्टि होने के बाद चुनाव आयोग ने इमरान व उनकी पार्टी को नोटिस जारी किया है। उनसे न सिर्फ व्यापक जवाब-तलब किया गया है, बल्कि उनके सभी खाते सीज करने की चेतावनी भी दी गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग के संतुष्ट न होने की स्थिति में इमरान खान पर आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है, वहीं उनकी पार्टी पर प्रतिबंध भी लग सकता है। इस मामले में 14 नवंबर, 2014 से सुनवाई चल रही थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिस केस को लेकर अमित ने राजीव पर लगाया आरोप, उस केस में अमित पार्टी ही नहीं
    Next Article आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची स्मृति मंधाना
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version