Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पार्थ के करीबी सहयोगी को पकड़ने के लिए आई-टी टीम ने झारखंड के होटल में की छापेमारी
    Breaking News

    पार्थ के करीबी सहयोगी को पकड़ने के लिए आई-टी टीम ने झारखंड के होटल में की छापेमारी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 20, 2022Updated:August 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए आयकर विभाग ने झारखंड के हजारीबाग जिले के एक होटल में छापा मारा है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि लहजारीबाग जिले के भंडारा पार्क में एक होटल में छापेमारी की गई है। हालांकि, वह व्यक्ति कथित तौर पर आईटी टीम के आने से कुछ घंटे पहले होटल से निकल गया था।

    आय़ कर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले के सिलसिले में हजारीबाग में डेरा डाले हुए दल को कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय से सूचना मिली कि वह व्यक्ति कथित तौर पर बेहिसाब धन छिपाने के लिए भंडारा पार्क में ठहरा हुआ है। इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने पार्क के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया, जिसमें एक मल्टीप्लेक्स, एक होटल और एक मैरिज हॉल शामिल है।

    उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति को चटर्जी का करीबी माना जाता है, जिसे हाल ही में ईडी ने स्कूल नौकरी घोटाले में कोलकाता से गिरफ्तार किया था। नाम न छापने की शर्त पर आयकर विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने होटल में करीब आठ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उस व्यक्ति का पता लगाने में असफल रहे, जो कथित तौर पर कुछ घंटे पहले पार्क से निकला था।

    टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ की गई तो होटल के कर्मचारियों ने कहा कि वह एक सरकारी वाहन में कोलकाता से आया था, और उसके साथ एक बड़ा बैग था। आगे की जांच जारी है। ईडी ने पिछले महीने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी को स्कूल सेवा आयोग द्वारा शिक्षकों की भर्ती में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिसोदिया के घर पर 14 घंटे सीबीआई ने की छानबीन, जब्त किए लैपटॉप और मोबाइल
    Next Article भारी बारिश के चलते पंजाब व हिमाचल को जोड़ने वाला चक्की रेलवे पुल टूटा
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version