Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार, राज्य को जीएसटी से हुआ घाटा
    Jharkhand Top News

    नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार, राज्य को जीएसटी से हुआ घाटा

    adminBy adminAugust 7, 2022Updated:August 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में रविवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जीएसटी के चलते झारखंड को नुकसान की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने इसे सोशल मीडिया के जरिये भी जाहिर किया है। साथ ही प्रधानमंत्री से झारखंड के हितों की रक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज एवं वन संपदाओं का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य में करीब 30 प्रतिशत वनभूमि क्षेत्र है। नयी नियमावली में वनभूमि अपयोजन के लिए स्टेज टू क्लियरेंस के पहले ग्रामसभा की सहमति का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है जो ठीक नहीं है। राज्य के आदिवासी और मूलवासी ने हमेशा ठगा हुआ महसूस किया है। खनिज संपदा के उत्खनन से प्राप्त आय का अधिकाधिक हिस्सा झारखंड जैसे राज्य को प्राप्त होना चाहिए लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जो नीतिगत परिवर्तन हुए हैं वो ठीक इसके विपरीत साबित हुए हैं। जीएसटी से झारखंड को काफी घाटा हुआ है। इसकी भरपाई करने का प्रयास ढंग से नहीं किया गया है। विभिन्न खनन कंपनियों के भू-अर्जन, रॉयल्टी आदि मद में करीब एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है। लेकिन कंपनियां इसके भुगतान में रुचि नहीं दिखा रही है।

    मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि झारखंड को कोयला कंपनियों द्वारा एड वेलोरेम (Ad Velorem) के आधार पर रॉयल्टी का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे राज्य को हजारों करोड़ की राशि से वंचित होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कोयला मंत्रालय द्वारा इस प्रावधान को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है जो झारखंड जैसे राज्य के साथ अन्याय होगा। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में निर्माणाधीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा
    Next Article झारखंड विधायक कैश कांड मामले में सीआईडी ने कारोबारी अशोक धनुका को किया तलब
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version