Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत की आत्मा और भारतीयता की उद्घोषणाः अमित शाह
    Breaking News

    नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत की आत्मा और भारतीयता की उद्घोषणाः अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में पहले जो शिक्षा नीति प्रचलित थी, वो बच्चों को एक सफल प्रोफेशनल बना सकती थी। डॉक्टर, इंजीनियर बना सकती थी, लेकिन जो शिक्षा नीति बच्चे को एक महान व्यक्ति न बनाए, जो उसके व्यक्तित्व और मन की शक्ति का विकास न कर सके, वह सही नहीं हो सकती। महान देश सिर्फ नदियों, पहाड़ों और संसाधनों से नहीं बनते, बल्कि वो महान व्यक्तियों के कारण महान होते हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार देर शाम राजधानी भोपाल में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत ‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ विषय पर आयोजित वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है, वह देश के बच्चों को महान व्यक्ति, महामानव बनाएगी तथा देश को एक महान देश बनाएगी, जो सारी दुनिया में सूरज की तरह चमकेगा। नई शिक्षा नीति भारत की आत्मा और भारतीयता की उद्घोषणा है।

    वही शिक्षा नीति सार्थक, जो मनुष्य को उत्कृष्ट बनाए

    अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में हम अपनी शिक्षा के मूल्यों से भटक गए थे। शिक्षा सिर्फ रोजगार देने या क्लर्क पैदा करने का जरिया बन गई थी। उस समय शिक्षा का उद्देश्य छात्रों के विकास की संभावना तलाशना नहीं था। उन्होंने कहा कि वही शिक्षा नीति सार्थक, जो मनुष्य को उत्कृष्ट बनाए। मैंने नई शिक्षा नीति के संबंध में कई विशेषज्ञों से चर्चा की है। सबको अलग अलग विचार हैं लेकिन मुझे यह भारत की आत्मा और भारतीयता की उद्घोषणा दिखाई देती है। मोदी ने जब 2020 में नई शिक्षा नीति लागू की, तो कहीं से कोई विरोध नहीं हुआ।

    अंग्रेजी पर जोर देकर अंग्रेजों ने पैदा की हीन भावना

    शाह ने कहा कि अंग्रेजों देश पर अपना शासन चलाने के लिए भारतीयों के मन में कई तरह से हीन भावना पैदा की। अंग्रेजी को योग्यता का मापदंड बनाया, जबकि भाषा व्यक्ति की क्षमता की परिचायक नहीं होती, बल्कि वह सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम होती है। अंग्रेजों की इस नीति के कारण देश के सिर्फ 5 प्रतिशत लोग जिन्हें अच्छी अंग्रेजी आती थी, वही विकास की प्रक्रिया में भागीदार होते थे। लेकिन अब इस हीन भावना को त्यागने का समय आ गया है। मोदी जी ने नई शिक्षा नीति में अपनी भाषा में पढ़ाई का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि अगर नई शिक्षा नीति पर सही तरीके से अमल हुआ, तो एक बार फिर भारत सारी दुनिया के लिए शिक्षा का केंद्र बनेगा। मोदी जी ने नई शिक्षा नीति के रूप में जो बीज बोया है, वह अगले कुछ सालों में वटवृक्ष बनकर सारी दुनिया को छाया देगा। मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को बधाई देता हूं कि यहां हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ कर दिया गया है।

    चलती-फिरती यूनिवर्सिटी थे स्व. कुशाभाऊ ठाकरे

    स्व. कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अधिकतर ऐसे नेताओं को महान समझा जाता है, जो अपने अनुयायियों को रास्ता दिखाता है। लेकिन कुशाभाऊ ठाकरे ऐसे नेता थे जो न सिर्फ रास्ते को जानते और दिखाते थे, बल्कि उस रास्ते पर खुद चलते थे और अपने कार्यकर्ताओं को भी चलाते थे। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एक चलती-फिरती यूनिवर्सिटी थे। ठाकरे अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों पर रहे, लेकिन वे हमेशा कुशाभाऊ ही रहे। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि उन्हें स्व. ठाकरे जी के साथ काम करने का अवसर मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना मामले में अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
    Next Article प्रधानमंत्री 25 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version