Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ट्रेन में सफर करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं
    Breaking News

    ट्रेन में सफर करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रेल मंत्रालय ने कहा- पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बर्थ बुक करना वैकल्पिक

    नई दिल्ली। देश की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे ने बच्चों के टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव को लेकर सफाई दी है। रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग संबंधी नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    रेल मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि मीडिया में चल रही खबरें भ्रामक हैं। यात्रियों के लिए टिकट खरीदना और 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बर्थ बुक करना वैकल्पिक है। दरअसल हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग संबंधी नियम बदल दिया है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अब एक से 4 साल की उम्र के बच्चों को ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट लेना होगा।

    मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करने वाले बच्चों के लिए टिकटों की बुकिंग के संबंध में कोई बदलाव नहीं किया है। यात्रियों की मांग पर उन्हें टिकट खरीदने और अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ बुक करने का विकल्प भी दिया गया है। अगर उन्हें अलग से बर्थ नहीं चाहिए, तो वो मुफ्त है, जैसे पहले हुआ करती थी।

    इस संबंध में रेल मंत्रालय ने 06 मार्च, 2020 के एक परिपत्र का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि 05 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त में ले जाया जाएगा। हालांकि, अलग बर्थ या सीट (कुर्सी कार में) नहीं दी जाएगी। इसलिए कोई टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। बशर्ते अलग बर्थ का दावा न किया जाए। इसके बावजूद यदि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए स्वैच्छिक आधार पर बर्थ यानी सीट मांगी जाती है, तो पूर्ण वयस्क किराया वसूल किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट – आतिथ्य क्षेत्र के लिए क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के कोष में वृद्धि को मंजूरी
    Next Article ईडी ने 200 करोड़ की ठगी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन को बनाया आरोपित
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version