Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती में हमारी बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती में हमारी बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल से की मुलाकात

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती जैसे खेलों में जिस प्रकार हमारी बेटियों ने दबदबा बनाया है, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री शनिवार को अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना और भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले उन्होंने वादा किया था कि जब आप लौटेंगे तो हम सभी मिलकर विजयोत्सव मनाएंगे। मेरा विश्वास था कि आप विजयी होकर आने वाले हैं और मेरा मैनेजमेंट भी था कि कितनी ही व्यस्तता होगी, आप लोगों के लिये समय निकालूंगा और विजयोत्सव मनाऊंगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया है। अपनी समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए हमने शतरंज में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैं उन सभी पदक विजेताओं को भी बधाई देता हूं। खेलों में भारतीयों की दिलचस्पी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीय रात-रात जागकर खेल स्पर्धाओं को देख रहे थे। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि खेल प्रदर्शन का अपडेट लेंगे।

    आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बाउल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है।

    महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती आदि खेलों में जिस प्रकार से हमारी बेटियों ने दबदबा बनाया है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने और गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, यह हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉपस का भी पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिल रहा है। नई प्रतिभा की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है।

    उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने आपसे देश के 75 स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था। ‘मीट द चैंपियन’ अभियान के तहत अनेक साथियों ने व्यस्तताओं के बीच यह काम किया भी है। इस अभियान को जारी रखें। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
    Next Article विधायक ममता देवी ने पुत्र को दिया जन्म
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version