Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय राजनेता पर हमले की थी योजना, आईएस का सुसाइड बॉम्बर रूस में पकड़ा गया
    दुनिया

    भारतीय राजनेता पर हमले की थी योजना, आईएस का सुसाइड बॉम्बर रूस में पकड़ा गया

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – अप्रैल से जून तक तुर्की गणराज्य में दिया गया था आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण-
    • – आतंकी ने किया खुलासा, भारत में हमले की साजिश रच रहा है इस्लामिक स्टेट

    मॉस्को। भारत में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा एक आतंकी रूस में पकड़ा गया है। रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आईएस के इस सुसाइड बॉम्बर ने भारत के सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की हत्या के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई थी।

    रशियन फेडरल सिक्युरिटी सर्विस (एफएसबी) के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी के रूस में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस पर एजेंसी ने सक्रियता दिखाई और उस आतंकी को पकड़ लिया। आतंकी की पहचान न उजागर करते हुए एफएसबी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त आत्मघाती हमलावर मध्य एशिया के एक देश का मूल निवासी है।

    एफएसबी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में उक्त आतंकी ने स्वीकार किया है कि उसने भारत के सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की हत्या के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई थी। उक्त आतंकी ने यह भी रहस्योद्घाटन किया कि इस्लामिक स्टेट भारत में हमले की साजिश रच रहा है। उक्त आतंकी सोशल नेटवर्किंग साइट ‘टेलीग्राम’ के जरिए वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा था। इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के बाद उसने आतंकी संगठन के प्रति वफादारी की कसम खाई थी।

    बताया गया है कि वह इस वर्ष अप्रैल से जून तक तुर्की गणराज्य में था और यहीं रहते हुए उसे इस्लामिक स्टेट के दाएश आतंकवादी संगठन से जोड़ने के बाद आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद इस्लामिक स्टेट ने उसे भारत में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद उसे पहले रूस भेजा गया और वहां से उसे भारत भेजने की व्यवस्था की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह ने की योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था
    Next Article जिलेट इंडिया को पहली तिमाही में 68 करोड़ रुपये का मुनाफा
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version