Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल
    उत्तर प्रदेश

    केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल

    adminBy adminAugust 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज । आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार महिला एवं बाल विकास स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वह पत्थर गिरजाघर से चन्द्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली में स्कूटी चलाकर शामिल हुई। रैली से आजाद पार्क पहुंचकर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर उन्होंने वहां पर लगायी गयी शहीदों के जीवनवृत्त पर आधारित व पाण्डुलिपि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। तदुपरांत कार्यक्रम में उपस्थित जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मकसूद उल्ला व अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने नौ महिलाओं की गोद भराई की रम्म पूरी करते हुए उन्हें फल की टोकरी भेंट की। तत्पश्चात् उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र व स्काउड गाइड के युवाओं को भी सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्र के चार बच्चों को प्री स्कूल किट भी प्रदान किया।

    केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा फहरायें जाने का आह्वाहन किया है। उनके इस आवाहन के साथ पूरा देश जुड़ गया है। प्रयाग की इस पुण्य धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड से जब पूरा विश्व बंद पड़ गया था, तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया। उस समय विश्व में किसी देश ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि भारत कोविड के प्रभाव से इतनी अच्छी तरह से उबर पायेगा। प्रधानमंत्रीजी ने कोविड काल में लगभग 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन देकर यह सुनिश्चित किया कि देश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

    केन्द्रीय मंत्री ने उन सभी क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने मां भारती के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर हमें आजादी दिलायी। कहा कि ऐसे वीर सपूतों को सिर झुकाकर नमन करती हूं। कहा कि आज हम सब संकल्प लें कि आने वाला 25 वर्ष भारतवर्ष का स्वर्णिम काल हो। उन्होंने कहा कि आज जिन महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गयी है, उनको रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे वीर पुत्र-पुत्रियों की प्राप्ति हो।

    इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल एवं सांसद इलाहाबाद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंंट किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

    har ghar tiranga prayagraj smriti irani
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएमईजीपी से सरकार वंचित समाज के युवाओं को प्रदान कर रही स्वरोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
    Next Article आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू
    admin

      Related Posts

      सीएम के 48 घंटे में भुगतान के निर्देश के बाद तेज हुई धान खरीद, बरेली मंडल के 17 हजार किसानों को मिला लाभ

      November 16, 2025

      ठिठुरन भरी स्याह रात में पैदल गश्त पर निकली एसपी को देख महकमे में हड़कंप

      November 16, 2025

      वाराणसी के अस्सी घाट पर 4500 वर्ग फीट भूमि को नगर निगम ने कराया कब्जा मुक्त

      November 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के लोकप्रिय गीतों से देर रात तक झूमे दर्शक
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version