Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»एक हजार करोड़ से मध्य प्रदेश में होगा 34 रेलवे स्टेशनों का विकास
    राज्य

    एक हजार करोड़ से मध्य प्रदेश में होगा 34 रेलवे स्टेशनों का विकास

    adminBy adminAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस योजना में मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नये अध्याय की शुरुआत आज हो रही है, जब 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से भारत के 508 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकता के साथ विकास और पुनर्निमाण कार्य प्रारंभ हो रहा है। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों योजना में देश के 1300 स्टेशनों का विकास किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना में भारत के सभी राज्य लाभान्वित होंगे। मध्यप्रदेश में 1000 करोड़ रुपये की लागत से 34 रेलवे स्टेशनों का विकास और पुनर्निमाण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल में हर नागरिक के लिए सुलभ और सुखद यात्रा के साथ ही उसे रेलवे स्टेशन पर अच्छा अनुभव मिले, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। हर रेलवे स्टेशन पर अच्छी बैठक व्यवस्था, वेटिंग रूम, मुफ्त वाईफाई आदि सुविधाएँ दिलाई जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश और प्रदेश में विश्वस्तरीय अधोसंरचना विकसित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास और समाज के सभी वर्गो के कल्याण के कार्यों से प्रदेश को विकसित बनाएगी। आज देश और प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, प्रगतिशाली, समृद्धशाली और आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व स्तर के अनेक कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और दुनिया मोदी और भारत का लोहा मान रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा आज प्रदेश के 34 स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास प्रदेश को समृद्ध और अधोसंरचनात्मक नया स्वरूप देगा। विदिशा के स्टेशन का 28 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और सरकार में फर्क होता है। वर्ष 2014 में जहा मध्यप्रदेश के लिए रेल का बजट मात्र 632 करोड़ होता था, उसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगभग 21 गुना यानी 13 हजार 607 करोड़ रुपये किया गया है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का सड़क, हवाई और रेल यातायात बेहतर हुआ है। विदिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, अधोसंरचना के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास, निर्माण और समाज कल्याण के कार्यों से प्रदेश को विकसित बनाएगी। उन्होंने विकसित मध्यप्रदेश के लिए आमजनों से सहभागिता की अपील की।

    कार्यक्रम को सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। रेलवे बोर्ड के अपर महा प्रबंधक रविशंकर सक्सेना ने स्वागत भाषण दिया। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व वित्त मंत्री राघव जी, विधायक हरिसिंह सप्रे, अपर महाप्रबंधक रेलवे रविशंकर सक्सेना, डी.आर.एम. देवाशीष त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कॉलरशिप परीक्षा 18 अगस्त को
    Next Article अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version