Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प
    Breaking News

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  रांची रेल मंडल के तहत हटिया और पिस्का स्टेशन का होगा जीर्णोद्धार
    •  खर्च होंगे 382 करोड़ रुपये

    रांची। रविवार से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत हुई। इस योजना का लाभ झारखंड के चयनीत 20 स्टेशनों को मिलेगा। रांची रेल मंडल के तहत हटिया स्टेशन और पिस्का स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसके लिए कुल 382 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसमें हटिया रेलवे स्टेशन के लिए 355 करोड़ और पिस्का स्टेशन के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस कड़ी में हटिया स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे।
    देश के सुदूर इलाकों की समस्या से पीएम अवगत: राज्यपाल
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह दूरस्थ इलाकों की समस्याओं से अवगत हैं और उन्हें दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। रांची के हटिया और पिस्का रेलवे स्टेशन सहित राज्य और देश के विभिन्न स्टेशनों को विकसित करने की योजना इसका ज्वलंत प्रमाण है। घरों तक कुकिंग गैस पहुंचाना, गरीबों को आवास का लाभ देना और किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभान्वित होना इसके उदाहरण हैं।
    स्टेशनों में अब दिखती है स्वच्छता
    उन्होंने कहा कि पहले रेलवे स्टेशनों पर गंदगी रहती थी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो देखने को मिल रहा है। अब गंदगी नहीं रहती है। आज पूरी दुनिया से आनेवाले पर्यटक इसकी प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि सबका दायित्व है कि हमारे जितने भी सार्वजनिक स्थान हैं, उन्हें स्वच्छ रखें। स्वच्छता हम सबका कर्तव्य है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हटिया रेलवे स्टेशन मॉडल का अवलोकन किया। यहां आयोजित चित्रांकन, कविता, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

    इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, आवंटित राशि

    •  हटिया स्टेशन के लिए मिले 355 करोड़
    •  बोकारो स्टेशन के लिए मिले 33.5 करोड़
    •  बरकाकाना स्टेशन के लिए मिले 32.6 करोड़
    •  गोमो स्टेशन के लिए मिले 32.4 करोड़
    •  घाटशिला स्टेशन के लिए मिले 31 करोड़
    •  पारसनाथ स्टेशन के लिए मिले 30.4 करोड़
    •  कोडरमा स्टेशन के लिए मिले 30.3 करोड़
    •  राजखरसावां स्टेशन के लिए मिले 30 करोड़
    •  डालटनगंज स्टेशन के लिए मिले 29.2 करोड़
    •  साहिबगंज स्टेशन के लिए मिले 29 करोड़
    •  हजारीबाग रोड स्टेशन के लिए मिले 28.1 करोड़
    •  मनोहरपुर स्टेशन को मिले 27 करोड़
    •  पिस्का स्टेशन को मिले 27 करोड़
    •  कतरासगढ़ स्टेशन को मिले 26.9 करोड़
    •  चंद्रपुरा स्टेशन को मिले 26.5 करोड़
    •  नगरउंटारी स्टेशन को मिले 26.3 करोड़
    •  गढ़वा टाउन स्टेशन को मिले 25.5 करोड़
    •  लातेहार स्टेशन को मिले 24.5 करोड़
    •  गढ़वा रोड स्टेशन को मिले 24.5 करोड़
    •  कुमारधुबी स्टेशन को मिले 17 करोड़ रुपये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक हजार करोड़ से मध्य प्रदेश में होगा 34 रेलवे स्टेशनों का विकास
    Next Article भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण जैसी बुराइयां ”भारत छोड़ो” : प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा

      May 28, 2025

      झारखंड में मॉनसून के पांच जून तक आने की संभावना

      May 28, 2025

      जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 91.7 प्रतिशत बच्चे सफल

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा
      • झारखंड में मॉनसून के पांच जून तक आने की संभावना
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version