Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड में अतिवृष्टि से अब तक 77 की मौत, 46 घायल
    राज्य

    उत्तराखंड में अतिवृष्टि से अब तक 77 की मौत, 46 घायल

    adminBy adminAugust 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राज्य में 22 अगस्त तक येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
    – एक बॉर्डर मार्ग सहित 202 अन्य सड़कें बाधित

    देहरादून। उत्तराखंड में अतिवृष्टि से अब तक 77 लोगों को जान गंवानी पड़ी है और 46 लोग घायल हुए हैं, जबकि 19 लोग लापता हैं। पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन और पहाड़ चटकने से आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। राज्य में एक बॉर्डर मार्ग सहित 202 सड़कें अवरुद्ध हैं जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में 22 अगस्त तक के लिए बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के अनुसार राज्य में वर्षा काल में 15 जून से अब तक 12 जिलों में कुल 77 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक रुद्रप्रयाग जिले में 19, उधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी में 08-08, देहरादून, हरिद्वार में 06-06, टिहरी 05, नैनीताल, पिथौरागढ़ में 03-03, बागेश्वर में 02 और चंपावत में एक की मौत शामिल है। राज्य में 46 लोग घायल हैं जबकि 19 लोग अभी भी लापता है। इनमें रुद्रप्रयाग के 15, पौड़ी के 03 और उत्तरकाशी का एक व्यक्ति शामिल है। लापता लोगों की खोजबीन जारी है।

    शुक्रवार सुबह देहरादून में हल्की बारिश के बीच कुछ समय के लिए सूर्यदेव दिखाई दिए। इसके कुछ ही देर बाद आसमान में बादल छा गए। राज्य के कई स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा हो रही है। वहीं हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 292.35 मीटर पर है जो खतरे के निशान से नीचे हैं।

    जनपद रुद्रप्रयाग में देहरादून से थराली रही यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने वाहन में सवार सात यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल यात्रियों ने बताया कि वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।

    घायल का विवरण: मुकेश पुत्र वीरेंद्र, निवासी डुंगरी, थराली, चमोली, चंदा पत्नी मुकेश निवासी डुंगरी थराली चमोली, मोनिका पुत्री स्वर्गीय फकीरा उम्र 27 वर्ष कर्णप्रयाग, पीताम्बर पुत्र सुरेश सिंह निवासी थराली चमोली, नीता देवी पत्नी रघुवीर निवासी सिमली कर्णप्रयाग चमोली, मोहिनी देवी पत्नी आलमराम निवसी देवाल थराली चमोली, विक्रम पुत्र हरपाल सिंह निवसी थराली।

    एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक के गंगा भोगपुर तल्ला में गंगा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा दिया। शव 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसकी उम्र 20 से 25 वर्ष होगी।

    इसी तरह उत्तरकाशी के यमुना घाटी के थाना गांव के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे एक बुजुर्ग की रास्ते में पैर फिसलने से खाई में गिरकर मौत हो गई। एसडीआरएफ ने खाई से शव को बाहर निकाला। बुजुर्ग की पहचान सुदामा उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है।

    मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था। राज्य में 19 और 20 अगस्त को उधम सिंह नगर, हरिद्वार को छोड़कर शेष 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। वहीं, 21 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और 22 अगस्त को चमोली, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल जिले के ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी की गई है।

    प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से मार्गों के अवरुद्ध होने का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ जिले में एक बॉर्डर और 14 राज्य मार्ग सहित कुल 202 सड़कें अवरुद्ध हैं। बंद सड़कों को खोलने का कार्य जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका जायेंगे प्रधानमंत्री
    Next Article बिहार में एनटीपीसी की बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट यूनिट-2 राष्ट्र को समर्पित
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version