काठमांडू। भारत के बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के मनिहारी निवासी अभिषेक राज (23) की सीमावर्ती जिला सर्लाही के मलंगवा में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो दिन पहले उसका धड़ जंगल और सिर नदी से बरामद किया था।
सर्लाही जिले के एसपी नरेश राज सुवेदी ने बताया कि शव की पहचान उसके परिवार के सदस्यों ने कर ली है। फिलहाल उसके दोस्त गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है। यह पक्का है कि हत्यारे पेशेवर हैं। यह भारत के भी हो सकते हैं और नेपाल के भी। यह भी संभव है कि इस गिरोह में दोनों देशों के अपराधी शामिल हों।
उन्होंने बताया कि सिर वाले हिस्से को जांच के लिए काठमांडू भेजा गया। धड़ वाले हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए सर्लाही जिला अस्पताल में रखा गया है। नेपाल पुलिस इस हत्याकांड की जांच में बिहार पुलिस की मदद लेगी।