Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एटीएस ने आपराधिक गिरोह के मुख्य आरोपित सहित चार को किया गिरफ्तार
    Top Story

    एटीएस ने आपराधिक गिरोह के मुख्य आरोपित सहित चार को किया गिरफ्तार

    adminBy adminAugust 19, 2023Updated:August 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने रामगढ़, चतरा और लातेहार में कोयला सहित अन्य कारोबारियों से लेवी वसूलने वाले रुद्र महतो के नाम पर बने एक नये आपराधिक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गिरोह के सरगना रंजन कुमार सिंह, राहुल कुमार भारती, दीपक कुमार महतो और अभिमन्यू साव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोह के फंडिंग और अपराध से अर्जित किये गये संपत्ति का पता लगाने के लिए एटीएस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    इसी क्रम में एटीएस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना रंजन कुमार सिंह सहित चार को गिरफ्तार किया है। चारों को रामगढ़ और लातेहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से हत्या, रंगदारी सहित कई घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस की सक्रियता से रोक लिया गया है। उन्होंने बताया कि राहुल के खिलाफ चार, दीपक के खिलाफ तीन और अभिमन्यु के खिलाफ एक मामला पूर्व से दर्ज है। इनमें रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, सीएलए एक्ट शामिल है।

    होमकर ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि बालूमाथ के रहने वाले कोयला व्यवसायी चेतलाल रामदास को भी 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी तथा कोयला का काम छोड़ देने की चेतावनी दी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर इसी सप्ताह उनकी भी हत्या किये जाने की योजना थी। इसके अलावा पतरातू में टीवीएस शो-रूम संचालक नीरज कुमार से इस गिरोह ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर इसी सप्ताह उनकी हत्या किये जाने की योजना थी।

    इसी प्रकार पालू पंचायत (रामगढ़) के उप मुखिया गंगाधर महतो से भी इन लोगों ने रंगदारी की मांगी थी। रंगदारी का पैसा नहीं दिये जाने के कारण इनकी भी हत्या की जानी थी। इसके अलावा गोला (रामगढ़) के मसाला कारोबारी शैलेश महतो से लगभग 50 हजार रुपये रंगदारी वसूलने की बात प्रकाश में आयी है। मामले की छानबीन चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीखे फोटोग्राफी के गुण
    Next Article डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव में तीसरी आंख से होगी निगरानी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version